(मुकेश सेठ)
(मुम्बई)
NRHM घोटाले के आरोपी जौनपुर से सांसद बाबू सिंह कुशवाहा को 100 करोड़ का एक और झटका
एनआरएचएम घोटाले के आरोपी मायावती सरकार में मंत्री रहे और जौनपुर से वर्तमान में समाजवादी पार्टी के सांसद बाबू सिंह कुशवाहा की बेनामी संपत्ति को आयकर विभाग आने वाले दिनों में नीलाम करने जा रही है।
विदित हो कि ऑपरेशन बाबू साहब पार्ट-2 के तहत मार्च 2023 में आयकर विभाग ने पूर्व मंत्री व बसपा सरकार में मुख्यमंत्री मायावती के बाद दो नम्बर की हैसियत वाले बाबू सिंह कुशवाहा के करीबी देशराज सिंह के नाम पर दर्ज 1.6670 हेक्टेयर जमीन जब्त की थी।
इस जमीन की कीमत 100 करोड़ रुपए से ज्यादा है और यह बेनामी संपत्ति निषेध अधिनियम के तहत जब्त जमीन बंथरा के जुनाबगंज में है।
आयकर विभाग ने जो कार्रवाई की थी उसकी पुनः जांच के बाद नई दिल्ली स्थित निर्णायक प्राधिकारी ने उसे सही पाया है।
ऐसे में निर्णय प्राधिकारी की मुहर के बाद अब आयकर विभाग इस जमीन की नीलामी कर सकता है।
आयकर विभाग के सूत्रों का कहना है कि ये जमीन बाबू सिंह कुशवाहा की ही थी जिसे सिर्फ कागजों में देशराज सिंह को बेचा गया था।
इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय यानि ED भी बाबू सिंह कुशवाहा की 100 करोड़ रुपए की संपत्तियां जब्त कर चुकी है।




