*फ्यूज़न फाइनेंस ने सरकारी स्कूल में शौचालय का नवीनीकरण एवं वॉटर प्यूरिफायर स्थापना की

(मुकेश शर्मा)
(ग्वालियर)

फ्यूज़न फाइनेंस लिमिटेड ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व CSR पहल के तहत मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के पुनीत का पूरा गांव के सरकारी स्कूल में नवीनीकरण कार्य करवाया।
इस पहल के तहत स्कूल में पेंटिंग, बाला पेंटिंग, शौचालयों का नवीनीकरण, वाटर स्टेशन और वॉटर प्यूरिफायर की व्यवस्था की गई।
इससे पहले, छात्रों और शिक्षकों को शौचालय और पीने के पानी के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। फ्यूजन फाइनेंस की इस पहल से अब छात्रों को स्वच्छ शौचालय और शुद्ध पेयजल की सुविधा प्राप्त होगी, जिससे उनका शैक्षिक वातावरण बेहतर होगा।
इस कार्यक्रम के उद्घाटन में
मुख्य अतिथि के रूप में
राजेंद्र सिंह रामपुरे प्राचार्य
मलखान जाटव सरपंच मौजूद थे !

सभी अतिथियों ने फ्यूज़न फाइनेंस के इस प्रयास की सराहना की और इसे शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण योगदान बताया।
फ्यूज़न फाइनेंस लिमिटेड न केवल वित्तीय सेवाएं प्रदान करता है, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए अपनी विभिन्न सीएसआर गतिविधियों के माध्यम से सक्रिय रूप से योगदान देता है। कार्यक्रम में मयंक भेटेले वायसप्रेजिडेंट,सौरव पाण्डेय रीजनल मैनेजर,रवि रजक डिवीजनल मैनेजर,
मयंक दीक्षित एरिया मैनेजर,
शिवम सिंह भदौरिया ब्रांच मैनेजर
फ्यूजन कंपनी की तरफ से मौजूद रहे !
मयंक भटेले ने बताया कि
फ्यूज़न माइक्रो फाइनेंस लिमिटेडभारतीय रिजर्व बैंक के साथ पंजीकृत एक गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्था (NBFC) है, जो मुख्य रूप से आर्थिक और सामाजिक रूप से वंचित महिलाओं को उद्यमिता के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top