(मुकेश सेठ)
(मुम्बई)
समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव ने बजट को अदूरदर्शी बताते हुए केन्द्र सरकार पर बोला हमला
बजट में सपने बड़े ज़रूर दिखाए गए हैं लेकिन अदूरदर्शी है। बजट में किसानों, युवाओं, व्यापारियों एवं महिलाओं के लिए कोई ठोस योजना नहीं।
उक्त बातें समाजवादी पार्टी के ज़िला महासचिव आरिफ हबीब ने कही है।
उन्होंने कहा कि पिछला बजट भी निराशाजनक रहा, पिछले वित्तीय वर्ष के स्वीकृत बजट का 50% रकम ही खर्च हो पाया। दो अनुपूरक बजट भी आया लेकिन फिर भी पिछले बजट में की गई घोषणाएं अधूरी है, वहीं अभी तक उत्तर प्रदेश की अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली सरकार की विकासपरक ऐतिहासिक योजनाओं को भी आगे नहीं बढ़ा सके।
लखनऊ में मेट्रो ट्रेन सपा सरकार में चलाई गई, एक इंच भी नया काम तो हुआ ही नहीं वहीं किसी अन्य जिलों में भी मेट्रो नहीं चलाई गई, काउ प्लांट से लेकर बहुत सी महत्वपूर्ण योजनाएं उन्हें बंद कर दिया गया।
आज भी किसान खाद और यूरिया के लिए परेशान है।
किसान, युवा और लघु एवं मध्यम वर्ग के व्यापारियों के हितकारी कोई ठोस विजन नहीं है।
कहा जा सकता है कि बड़े बड़े सपने दिखाने से बजट सार्थक नहीं होगा।




