(मुकेश सेठ)
(मुम्बई)
गुजरात प्रान्त के प्रमुख औद्योगिक नगरी सूरत में SRK नॉलेज फाउंडेशन द्वारा आयोजित भव्य ‘सामूहिक विवाह महोत्सव’ का आयोजन सम्पन्न हुआ।
अपने सामाजिक कार्यों से लोगों में आदर्श बने गोविंद भाई ढोलकिया (काका) के मार्गदर्शन में एक बार फिर इस गरिमामयी आयोजन में सैकड़ों बेटियों का विवाह कराया गया।

इस अवसर पर युगल दंपत्ति को आशीर्वाद देने वालों में प्रमुख रूप से कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल,उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती गीता शाक्य, राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी,राज्यसभा सांसद श्रीमती कविता पाटीदार, राज्यसभा सांसद श्रीमती मेधा कुलकर्णी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




