(मुकेश सेठ)
(मुम्बई)
यस बैंक से फर्जी कागज़ात के जरिए 3000 करोड़ के बैंक लोन और अन्य 17000 करोड़ मामले में ED,CBI कर रही हैं जांच
ED अब तक अनिल अंबानी की समूह कंपनियों की लगभग 15000 करोड़ की संपत्ति कर चुकी है ज़ब्त
कुछ वर्ष पहले सुप्रीम कोर्ट में मुकेश अंबानी ने लगभग 400 करोड़ रुपए जमा कर अनिल अंबानी को बचाया था जेल जाने से
आज बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मशहूर उद्योगपति अनिल अंबानी और उनकी समूह की कंपनियों के द्वारा किए गए बड़े आर्थिक अपराध में अनिल अंबानी के मुंबई पाली हिल स्थित आलीशान बंगले “Abode” लगभग 3,716 करोड़ है को अस्थाई तौर पर जब्त कर लिया है।
मालूम हो कि प्रवर्तन निदेशालय ने प्रॉपर्टी अटैच की कार्रवाई यस बैंक से फर्जी तरीके से वास्तविक तथ्य को छुपा कर 3000 करोड़ का बैंक लोन फ्रॉड किया है।
ED ने रिलायंस कम्युनिकेशन (R Com के विरुद्ध)मनी-लॉन्डरिंग निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत अस्थायी रूप से जब्त (attach/सीज) कर दिया है। यह कार्रवाई मनी-लॉन्डरिंग और बैंक फ्रॉड जांच के हिस्से में की गई है।
ED ने यह संपत्ति अस्थायी अटैच कानून के तहत जांच के दौरान उस पर ED का नियंत्रण रखा गया है ताकि इसे बेचा या हस्तांतरित न किया जा सके।
यह कार्रवाई अनिल अंबानी और उनकी कंपनियों के खिलाफ बैंक फ्रॉड/मनी-लॉन्डरिंग जांच में हुई है, विशेष रूप से Reliance Communications (RCOM) से जुड़े आरोपों को लेकर।
अब तक इस बंगले के साथ ही ED ने अनिल अंबानी और उनकी समूह से सम्बद्ध लगभग 15,000 करोड़ से अधिक मूल्य की संपत्तियाँ अस्थाई तौर पर जब्त की जा चुकी हैं।
ज्ञात हो कि अनिल अंबानी और उनके परिवार के सदस्य के ऊपर दो बड़े बैंक फ्रॉड के केस चल रहे जिनमें एक यस बैंक से 3000 करोड तो अन्य 17000 करोड़ रुपए के हैं।
जिनमें सीबीआई, ईडी ने अनिल अंबानी ,उनके परिवार के सदस्य और कंपनी के कई बड़े पदाधिकारी से पूछताछ कर चुकी है।
इन आर्थिक अपराध में CBI,ED केस दर्ज कर जॉच और कार्रवाई कर रही है और ।
आने वाले समय में और भी बड़ी कार्रवाई होती हुई दिखाई देगी क्योंकि अनिल अंबानी और उनके स्वामित्व वाली कै कंपनियों पर बेहद गंभीर आर्थिक अपराध के मामले दर्ज़ है और उसमें जांच ज्यो ज्यो बढ़ती जा रही मिल रहे साक्ष्य के आधार पर क़ानून सम्मत कार्यवाही होना तय है।
विदित हो कि कुछ वर्ष पहले सुप्रीम कोर्ट में लगभग 400 करोड़ की जुर्माने की राशि छोटे भाई मुकेश अम्बानी ने जमा करा कर अनिल अंबानी को जेल जाने से बचाया था।



