(मुकेश सेठ)
(मुम्बई)
सपा के जिला कार्यालय पर हुई बैठक में जिलाध्यक्ष ने कार्यक्रम की तय की रूपरेखा
समाजवादी पार्टी ने बहुजन नायक कांशीराम की 92 वीं जयंती बहुजन समाज दिवस अथवा पीडीए दिवस के रूप में भव्य रूप से आगामी 15 मार्च को मनाई जाएगी।
समाजवादी पार्टी के ज़िला अध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में ज़िला कार्यालय सदर चुंगी अलफस्टीनगंज में तैयारी बैठक कर कांशीराम की जयंती कार्यक्रम की सफलता हेतु विचार विमर्श किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम की जयंती आगामी 15 मार्च को बहुजन दिवस पीडीए दिवस के रूप में मनाएगी।
बैठक में विचार व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से पूर्व विधायक राजनरायन बिंद, पूर्व प्रत्याशी संजय सरोज, प्रदेश सचिव हिसामुद्दीन शाह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपचंद राम, वरिष्ठ नेता रूखसार अहमद, ज़िला उपाध्यक्ष गण श्यामबहादुर पाल महेंद्र प्रताप यादव, हीरालाल विश्वकर्मा महेंद्र प्रताप यादव नेपाल, उमाशंकर पाल, प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक सभा डॉ शबनम नाज़, लाल मोहम्मद राईनी, अनवारूल हक गुड्डू, कमलेश यादव, मालती निषाद, दीपक विश्वकर्मा, रामजतन यादव वीरेंद्र यादव रमाशंकर यादव, दिलीप प्रजापति, गुड्डू सोनकर, आनंद गुप्ता, अशोक यादव नायक, राम अभिलाष यादव, ज़िला उपाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड आसिफ शाह, रवि यादव आदि पार्टीजन रहे।
बैठक का संचालन ज़िला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।
बैठक में मुख्य रूप से ज़िला सचिव गुलाब यादव रीठी, अमित गौतम, प्रदीप पाल एडवोकेट, अरविंद यादव, विवेक यादव, आजाद यादव, संदीप बिंद, सहित सैकड़ों सपाजन उपस्थित रहे।



