(मुकेश शर्मा)
(ग्वालियर)
वार्ड क्रमांक 18 की टीम 18/एफ बनी फाईनल मैच की विजेता
द्वितीय स्थान वार्ड क्रमांक 60 की टीम 60/एच एवं तृतीय स्थान वार्ड क्रमांक 23 की टीम 23/ए को मिला
मेन ऑफ द टूर्नामेंट बने रामनिवास यादव को मिली टी.व्ही.एस स्पोर्ट बाईक
खेल मनुष्य के जीवन के लिये आवश्यक है, स्वस्थ और अनुशासित रहने के लिये शारीरिक विकास और स्वस्थ सोच खेलोें से ही बनती है। एक माह चले विधायक क्रिकेट प्रीमियर लीग में अनेक प्रतिभायें उभर कर सामने आई हैं, यह प्रतिभायें आगे बढे ऐसी मैं कामना करती हूॅ। यह विचार महापौर डाॅ. शोभा सतीश सिकरवार ने आज एम.एल.बी मैदान पर हजारों दर्शकों की भीड के बीच खेले गये फाईनल मुकाबले के पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि की आसंदी से व्यक्त किये। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री बालेन्दु शुक्ला ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रभुदयाल जौहरे एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी पूर्व अध्यक्ष डाॅ. देवेन्द्र शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन न्यास के सचिव अवधेश कौरव एवं आभार डाॅ. राकेश अग्रवाल और संजय कठठ्ल ने व्यक्त किया। अतिथियों का स्वागत पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार ‘नीटू’, उपाध्यक्ष विनोद जैन, कोषाध्यक्ष अवध सिंह धाकरे, संयुक्त सचिव के.पी. सिंह भदौरिया एवं न्यासी आदित्य सिंह सिकरवार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। टूर्नामेंट समापन कार्यक्रम में महाराज सिंह पटेल, वरिष्ठ नेत्री श्रीमती रशिम पवार शर्मा, सेवादल अध्यक्ष हरेन्द्र गुर्जर, वीर सिंह तोमर, राम पाण्डे, सीमा समाधिया, ब्लाॅक अध्यक्ष राजेश तोमर, श्रीमती रेखा जाटव, अनूप शिवहरे, संदीप यादव, पूर्व पार्षद रामअवतार जाटव, पार्षद केदार बरहादिया, सुरेन्द्र साहू, प्रमोद खरे, अंकित कठठ्ल आदि मंचासीन रहे। खास बात यह रही कि मैदान पर मौजूद हजारों दर्शकों को टी-शर्ट का वितरण किया गया। टूर्नामेंट फाईनल मैच में टीम 18/एफ के जीतते ही जोरदार आतिशबाजी मैदान पर की गई।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महापौर डाॅ. शोभा सतीश सिकरवार ने कार्यक्रम में मौजूद जनसमुदाय एवं खिलाडियों को संबोधित करते हुये कहा कि आप लोगों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया है। आप सब आगे के टूर्नामेंट के लिये अच्छी तैयारी करें। मैं आप सभी और इस आयोजन से जुडे सभी सहयोगियों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देती हूॅ। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये पूर्व मंत्री बालेन्दु शुक्ला ने कहा कि आज खेल सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं रह गए हैं। यदि आपमें प्रतिभा और लगन है, तो आप खेल को अपना करियर बना सकते हैं। मेजर ध्यानचंद, सचिन तेंदुलकर, पी.वी. सिंधु, और नीरज चोपड़ा जैसे दिग्गजों ने खेल के दम पर ही पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है। कार्यक्रम के सूत्रधार, न्यास के अध्यक्ष एवं विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने कहा कि खेलों में अनुशासन बहुत जरूरी है और आप सब ने बहुत ही अनुशासित तरीके से टूर्नामेंट में न केवल अच्छा खेले ब्लकि बेहतर अनुशासन का परिचय दिया। हमारी कोशिश रही कि आप लोगों को हर सुविधा उपलब्ध कराई गई, अगर कोई खामी रही गई हो तो मुझे सुझाव जरूर दें। उन्होंने कहा कि न्यास द्वारा आगे भी समय-समय पर इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता रहेगा। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व अध्यक्ष डाॅ. देवेन्द्र शर्मा ने टूर्नामेंट में खेली 164 टीमों के सभी खिलाडियों के शानदार प्रदर्शन के लिये उन्हे बधाई दी और कहा कि इस तरह का आयोजन आगे भी विधायक डाॅ. सिकरवार द्वारा करवाया जाता रहेगा। इसके साथ ही अन्य अतिथियों द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किये गये।
तृतीय स्थान के लिये हुआ मैचः-
आज एम.एल.बी काॅलेज के खेल मैदान पर सबसे पहले सायं 5 बजे से टूर्नामेंट में तृतीय विजेता के लिये मैच वार्ड क्रमांक 22 एवं 23 की टीम 22/डी एवं 23/ए के मध्य खेला गया। टीम 23/ए ने टाॅस जीतकर पहले बाॅलिंग की। जिस पर टीम 22/डी ने 10 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 75 रन बनाये। जिसके विरूद्ध टीम 23/ए ने 9 ओवर 2 बाॅल में 76 रन बनाये और जीत हासिल की। मेन ऑफ द मैच 3 विकेट लेने पर राहुल को मिला। इसके साथ ही टीम 23/ए ने टूर्नामेंट में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
टूर्नामेंट का फाईनल मुकाबलाः-
टूर्नामेंट का अंतिम एवं फाईनल मैच में मुकाबला वार्ड क्रमांक 18 की टीम 18/एफ एवं वार्ड क्रमांक 60 की टीम 60/एच के बीच हुआ। टीम 60/एच ने टाॅस जीतकर पहले बैटिंग की और 10 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 58 रन बनाये। जिसके विरूद्ध टीम 18/एफ ने 7 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 62 रन बनाये और फाईनल मैच की विजेता बनी। मेन ऑफ द मैच 5 विकेट लेेने अशरफ खान को मिला।
यह दिये गये पुरस्कारः-
विजेता वार्ड क्रमांक 18 की टीम 18/एफ को 1 लाख रूपयेे का नगद पुरस्कार दिया गया, जबकि उपविजेता वार्ड क्रमांक 60 की टीम 60/एच को 51 हजार रूपये का नगद पुरस्कार दिया गया। तीसरे स्थान पर वार्ड क्रमांक 23 की टीम 23/ए को 31 हजार रूपये नगद प्रदान किये गये। साथ ही विजेता, उपविजेता एवं तीसरे स्थान की टीम को ट्राॅफी प्रदान की गई। टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाडी टीम 60/एच के रामनिवास यादव को टी.व्ही.एस स्पोर्ट 110 सी.सी. बाईक दी गई। वही सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज नवनीत संधु, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज राहुल शर्मा, एवं सर्वश्रेष्ठ विकेट कीपर रवि सिकरवार को 11000-11000 रूपये नगद पुरस्कार दिया गया। इसके साथ ही 21 टीमों को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन एवं खेल भावना के लिये सांत्वना टीम पुस्कार के रूप में 5100-5100 रूपये नगद दिये गये। टूर्नामेंट में 161 खिलाडी मैन आॅफ द मैच रहे उन सभी को 1100-1100 सौ रूपये नगद प्रदान किये गये।




