(मुकेश शर्मा)(ग्वालियर)
जौरा निवासी डॉ जनक सिंह कुशवाह असिस्टेंट प्रोफेसर शासकीय नेहरू डिग्री कॉलेज सबलगढ़ जिला मोरेना को एशिया बुक ऑफ वर्ड रिकॉर्ड और भारत गौरव फाउंडसंन के चेयर मैंन राघवेंद्र त्रिपाठी द्वारा भारत भूषण सम्मान 2026 दिया गया है।
यह सम्मान उनको इसलिए दिया गया है कि पूरे मध्य प्रदेश में डॉ जनक सिंह ऐसे प्रोफेसर है जिन्होंने अबतक 105 शोध रिशर्च पेपर प्रकाशित करा चुके हैं तथा अबतक इनके द्वारा 26 बुक प्रकाशित कराई जा चुकी हैं। तथा अब तक इनको 20 अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। जिनमें प्रमुख रूप से जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी, डॉ भीम राव अम्बेडकर यूनिवर्सिटी आगरा, शिमिला यूनिवर्सिटी, नेपाल यूनिवर्सिटी, गोआ यूनिवर्सिटी, दिल्ली यूनिवर्सिटी, दुबई यूनिवर्सिटी, में अंतर्राष्ट्रीय अवर्डों से सम्मानित किया जा चुका है। अभी वर्तमान में इनके द्वारा एक उपन्यास लिखी जा रही है जिसका नाम है “मेरी जिंदगी आरम्भ से अंत तक” तथा अभी तक ये 64 राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कॉंफ़्रेंस में भाग ले चुके है। डॉ कुशवाह तबियत खराब होने के कारण एशिया नहीं जा पाए इसलिए यह सम्मान उनको डांक के मध्यम से मिला है। भारत भूषण सम्मान पत्र मिलना समूचे मुरैना जिले और मध्य प्रदेश के लिए गौरव की बात है। डॉ जनक सिंह ने फिर एक बार जौरा का नाम रोशन किया है। यह सम्मान मिलने पर उनके मित्रों द्वारा बधाई दी गई है।



