★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{योगी सरकार के मंत्री व उनके परिवार को जान से मारने की मिली दुस्साहसिक धमकी, पूर्व काबीना मन्त्री अंबिका चौधरी के चचेरे भाई पर मुकदमा दर्ज}
[राज्यमंत्री स्वतंत्रप्रभार उपेन्द्र ने तहरीर देते हुए कहा है कि जबरदस्ती जमीन भी कब्जा कर रहे हैं यह लोग]
(यूपी के पॉलिटिक्स में दोनों धड़े रखते है जबरा दमखम,अब इस हाई प्रोफाइल मामले के बाद गर्म हो गया है बलिया)
[योगी सरकार के इक़बाल पर सवालिया निशान लगाने वाले पूर्व मंत्री के भाई नागा चौधरी है बलिया व सूबे में कुख्यात]

♂÷उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी व उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है । जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच पड़ताल में पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी के चचेरे भाई पर मुकदमा दर्ज किया है।
राज्यमंत्री उपेंद्रतिवारी की तहरीर पर अखिलेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री व अब बसपा नेताअम्बिका चौधरी के चचेरे भाई सतीश चौधरी उर्फ नागा के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। उधर पुलिस ने मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण सक्रिय रूप से छानबीन में जुट गई है।
राज्यमंत्री उपेन्द्र तिवारी की तरफ से कोतवाली पुलिस को दी गयी तहरीर के मुताबिक छह मई की रात करीब नौ बजे भाजपा सांसद व प्रत्याशी वीरेन्द्र सिंह मस्त के साथ क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर रहे थे कि इसी दौरान उनके मोबाइल पर फोन कर लोकेशन पूछा गया तो पीआरओ ने मोबाइल मुझे दे दिया तो फोन करने वाले अम्बिका चौधरी के भाई सतीश चौधरी उर्फ नागा ने मुझको जान से मारने की धमकी देते हुए पारिवारिक सदस्यों के अपहरण व पूरे परिवार को कत्ल कर समाप्त करने की धमकी दी। इसके अलावा दोबारा रात 10 बजे फोनकर भद्दी गालियां व जान से मारने की धमकी फ़िर से दी गयी।

राज्यमंत्री के अनुसार नाराजगी पूछने पर नागा चौधरी ने बताया कि मेरे धंधे और काम की जांच व कार्रवाई तुम्हारे इशारे पर हो रही है, मैं छोडूंगा नहीं, तुमने हमें बरबाद कर दिया है।
राज्यमंत्री उपेन्द्र तिवारी ने दी गयी तहरीर में लिखा है कि कॉल डिटेल की जांच से सबकुछ मयसबूत सामने आ जायेगा।
उन्होंने दिए गए तहरीर में आरोप लगाया है कि नागा चौधरी अपराधियों का एक संगठित गिरोह चलाता है तथा खाद्य, खनिज विभाग में कई वर्षों से ठेकेदारी करता व करवाता है। उसके खिलाफ चितबड़ागांव थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच व वसूली की कार्रवाई की जा रही है, इसके चलते वो मुझसे रंजिश रखता हैं तथा राजनैतिक प्रतिद्वंदी मानते हैं।
उपेन्द्र तिवारी ने तहरीर में पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी पर भी लखनऊ व फेफना में जमीन पर गलत तरीके से कब्जा के कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
उपेन्द्र तिवारी के आवेदनपत्र पर कोतवाली पुलिस ने इस मामले में सतीश कुमार चौधरी उर्फ नागा के खिलाफ बुधवार की शाम मुकदमा दर्ज कर त्वरित जाँच आरम्भ कर दी है।
इस घटना से ये स्पष्ट है कि अब बलिया में इन दोनों प्रभुत्वशाली राजनैतिक दिग्गज़ों के इस क़दर व्यक्तिगत दुश्मनी में मामले हो जाने के चलते आगामी दिनों में बलिया ही नही यूपी को भी भी कुछ भी बड़ी घटनाये हिला देने की पृष्ठभूमि तैयार हो रही है क्योंकि एक तरफ़ वर्चस्वशाली राजनीति करने वाले अम्बिका चौधरी बेहद दबंग राजनेता माने जाते है सूबे में तो वही स्वतंत्रप्रभार राज्यमन्त्री उपेन्द्र तिवारी भी सत्ताधारी दल के कठोर तेवर वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहयोगी के साथ वो भी बलिया में कमतर नही है।
फ़िलहाल जिस तरह से एक पूर्व काबीना मंत्री के कुख्यात भाई ने मंत्री समेत पूरे परिवार के क़त्लेआम कर वजूद मिटा डालने की दुस्साहसिक धमकी देकर योगी सरकार के इक़बाल पर सवालिया निशान अवश्य लगा डाला है।






















