★राज श्रीवास्तव★
★अयोध्या★
{सपाजिलाध्यक्ष यादव की बेटे के नाम से चलती है बिल्डिंग मटेरियल की फ़र्म,एसडीएम दर्ज करवाएंगे FIR और जारी होगा वारन्ट}

♂÷सुल्तानपुर सपा जिला अध्यक्ष को 34 लाख के डिफाल्टर की टॉप टेन सूची में पहले नम्बर पर डाल सदर तहसील में सूची चस्पां कर दी गयी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष रघुबीर यादव बेटे के नाम से बिल्डिंग मटेरियल का कारोबार चलाते है,यादव ने सेलटैक्स डिपार्टमेंट के बकाए 34 लाख का टैक्स बहुत दिनों से नही जमा किया जिस पर वाणिज्यकर विभाग ने रघुवीर यादव व उनकी फ़र्म को सदर तहसील के सबसे बड़े डिफॉल्टर घोषित करते हुए नोटिस भेजने के साथ तहसील में सूची लगवा दी है।
इस बाबत एसडीएम सदर का कहना है कि बकाए की वसूली के लिए यादव के खिलाफ जल्द जारी किया जाएगा वारंट और दर्ज कराई जाएगी एफआईआर।






















