★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{प्रोड्यूसर एकता कपूर को ज्ञापन सौंप आईएफडब्ल्यूजे व पिंक सिटी प्रेस क्लब ने कहा कि कँगना माँगे माफ़ी}

♂÷फिल्म अभिनेत्री कंगना रानाउत द्वारा पत्रकारों पर की गई अपमान जनक टिप्पणी को लेकर आज आई एफ डब्ल्यू जे के प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह राठौड़ तथा पिंक सिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष अभय जोशी ने जयपुर एयरपोर्ट पर फिल्म निर्माता-निर्देशक एकता कपूर को ज्ञापन सौंपकर कहा कि हम आपके प्रोफेशन का आदर करते हैं ,और यही आशा हमें आप लोगों से भी है कि आप सभी हमारे प्रोफेशन को आदर देना सीखें अतः आप अपनी आगामी फिल्म की अभिनेत्री कंगना रानाउत को कहें की वह पत्रकारों पर की गई अपनी अशोभनिय टिप्पणी के लिए तुरंत क्षमा मांगे अन्यथा हमें मजबूरन फिल्म और उनके खिलाफ कड़े कदम उठाने पड़ेंगे ,जो फिल्म इंडस्ट्री और मिडिया के रिश्तों के लिए अच्छा संकेत नहीं होगा ।
इस पर प्रोड्यूसर एकता कपूर ने तुरंत कंगना की बहन रंगोली रानाउत को बात करने के लिए कहा जिसपर उन्होंने फोन करके क्षमा मांगते हुए कंगना रानाउत को भी राजस्थान के पत्रकारों में उत्पन्न रोष से अवगत कराया । जिस पर अभिनेत्री ने ओडियो भेजकर अपनी बात रखी और खेद जताया।






















