★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{SDM की पत्नी को लेकर भागा ड्राइवर,बंगले पर पहुँचने के बाद नही मिली पत्नी तो पुलिस से कहा ढूढ़े 24 घण्टे के अन्दर}i
[पुलिस ने बस स्टैंड से पकड़ा तो ग्रामीणों के सामने बोली कि ड्राइवर से है प्यार,मन्दिर में कराई शादी ग्रामीणों ने]
(एसडीएम ने पत्नी की मंशा व ग्रामीणों के रुख देख ऑफिस में बुला दोनों को माला पहना दी शुभकामनाएं)
♂÷देवराम तहसील में उस समय अफरा तफरी मच गई जब पता चला कि तहसील के एसडीएम की पत्नी ड्राइवर के साथ फरार हो चुकी है।पीसीएस अधिकारी राजेश महतो कुछ समय पहले ही देवराम तहसील में पदस्थ हुए थे, ऐसे में उनको नया बंगला के साथ नई गाड़ी और नए ड्राइवर मिले थे।
7 महीने पहले हुई शादी के बाद पत्नी को वह पहली बार अपने साथ बंगले पर रहने के लिए लाए थे ऐसे में सोमवार को बड़ी घटना घट गई।दोपहर के खाने पर पहुंचे एसडीएम साहब को पत्नी का कोई पता नहीं चला। देर शाम तक जब सविता घर पर नहीं आई तब एसडीएम साहब ने तहसील के सभी पुलिस वालों को तुरंत आदेश जारी कर दिया कहीं से भी उनकी पत्नी को 24 घंटे के अंदर ढूंढ कर लाया जाए।पुलिस वालों ने पास के बस स्टैंड से दोनों को गिरफ्तार कर लिया जानकारी के अनुसार ड्राइवर की पुलिस वालों ने खूब पिटाई की जिसे आसपास के लोगों द्वारा हम बर्दाश्त नहीं किया गया और उन्होंने किसी तरह उस लड़के को बचा लिया। गौरतलब है कि एसडीएम की पत्नी ने बड़े खुलासे करते हुए कहा कि वह ड्राइवर से पिछले 3 महीने से प्यार करती है और अब उसी के साथ जिएगी और मरेगी। गांव वालों ने बावरी का परिचय देते हुए ड्राइवर और सविता की शादी पास के मंदिर में करा दी। शाम को जब एसडीएम साहब को इस घटना की खबर मिली तब उन्होंने गांव वालों के गठजोड़ को देखते हुए अपना फैसला बदल दिया और दोनों की शादी को स्वीकार कर लिया।एसडीएम साहब ने खुद ऑफिस में बुलाकर दोनों को माला पहनाकर दोनों की शादी की घोषणा कर शुभकामनाएं दी, पूरे गांव में तथा तहसील में एसडीएम के इस निर्णय की चर्चा हो रही है।






















