★दीपनारायण सिंह★
★केराकत(जौनपुर)★
{बिना पुकार कराए मुकदमे को खारिज करने से भड़के अधिवक्ता,सीओ कोतवाल ने किसी प्रकार मुक्त कराया एसडीएम को}
[अधिवक्ताओं ने डीएम से की माँग एसडीएम को करे सस्पेंड या ट्रान्सफर]

♂÷तहसील के अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी राकेश कुमार को उनकी ही ऑफिस में ताला बंद कर कैद कर दिया। सीओ व कोतवाल के समझाने पर अधिवक्ताओं ने ताला खोलकर किया मुक्त।
अधिवक्ताओं के अनुसार उप जिलाधिकारी के मनमाने ढंग से काम करने के चलते अधिवक्ता गण काफी नाराज थे। और मंगलवार की सुबह 10:00 बजे बिना पुकार कराए मुकदमे को खारिज करने पर अधिवक्ता भड़क उठे,जिसके चलते यह कदम अधिवक्ताओं ने उठाया। अधिवक्ताओं का कहना है कि उपजिलाधिकारी किसी भी कार्य को आगे नहीं बढ़ा रहे हैं हम सभी किसी भी आदेश को पारित कराने के लिए जाते हैं तो कहते हैं बाद में आना देखेंगे।
ऐसे कई बिंदुओं पर उपजिलाधिकारी की कार्य प्रणाली को लेकर अधिवक्ताओं के सब्र का बांध टूट गया तो उनको उनके ही ऑफिस में प्रातः सुबह 10:00 बजे ताला मार कर बंद कर दिया। किसी ने क्षेत्राधिकारी व कोतवाल को सूचना दी तो मौके पर पहुंचकर अधिवक्ताओं को समझाते बुझाते उन को मुक्त कराया गया।अधिवक्ताओं की मांग रही की ऐसे भ्रष्ट उप जिला अधिकारी को यहां से स्थानांतरित किया जाए या निलंबित कर दिया जाए।वहीं अधिवक्ताओं का कहना है कि अनुसेवक निलम्बन मामले में भी इनकी कार्य प्रणाली शक के दायरे मे है।






















