★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला व महबूबा मुफ़्ती को राहत लंबे समय बाद प्रशासन ने दी इजाजत}
[मोदी सरकार द्वारा जम्मू व कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के साथ ही जम्मू कश्मीर व लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाने के बाद से ही दोनों नेताओं को किया गया है नज़रबंद]

♂÷नजरबन्द किये गए पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और उमर उब्दुल्ला को प्रशासन ने परिजनों से मुलाक़ात करने की इजाज़त दे दी है।
नजरबन्दी के दौरान न तो फोन इस्तेमाल करने की इजाजत दी गयी है और न ही किसी समाचार चैनल या समाचार पत्र से मिलने की।
नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी प्रमुख महबूबा मुफ्ती को अपने परिवार से मिलने की इजाजत मिल गयी है। सूत्रों ने इस मामले की जानकारी दी है। दरअसल, जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद से उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती को हिरासत में ले लिया गया था। इसके बाद से दोनों ही नेता नजरबंद हैं।
बताया जा रहा है कि श्रीनगर के हरि निवास में पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अपने परिवार से मुलाक़ात की।
जानकारी के अनुसार,पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला हिरासत में लिए जाने के बाद से अपने परिवार से दो बार मुलाकात कर चुके हैं। उमर अब्दुल्ला की बहन, सफिया और उनके बच्चों को मिलने की इजाजत दी गई थी।
हिरासत के दौरान उमर को सिर्फ 20 मिनट ही अपने परिजनों से मिलने दिया गया। उमर अब्दुल्ला की दाढ़ी भी हिरासत में लिए जाने के कारण बढ़ गई है।
वहीं, पीडीपी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को लेकर सूत्रों ने बताया कि बहन और माता से उनको गुरुवार को मिलने की अनुमति दी गयी थी।
बता दें, उमर उब्दुल्ला के पिता नेशनल कांफ्रेंस प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला को भी नजरबंद किया गया है। वह कई बार बेटे से मिलने की गुहार लगा चुके हैं लेकिन प्रशासन इसे खारिज कर चुका है। महबूबा मुफ्ती और उमर उब्दुल्ला को न तो फोन इस्तेमाल करने की इजाजत दी गयी है और न ही किसी समाचार चैनल या समाचार पत्र से मिलने की। हालांकि, नजरबंद के दौरान दोनों की सुविधाओं का खास ख्याल रखा जा रहा है। अभी दोनों नेताओं के बाहर आने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं।






















