★मधुकर तिवारी★
★जौनपुर★
{पत्रकार पवन जायसवाल पर मुकदमा दर्ज़ होने पर जौनपुर पत्रकार संघ आक्रोशित}
[संघ ने कहा मुकदमा दर्ज़ होना लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पर हमला,सरकार तत्काल वापस करें मुकदमा]

♂÷मिर्जापुर के पत्रकार पवन जायसवाल द्वारा मिड डे मील में नमक रोटी खिलाने की घटना की सच्ची खबर छापने पर उस मुकदमा करने की कार्यवाही पर जौनपुर पत्रकार संघ ने आक्रोश व्यक्त किया है। संघ ने कहा कि यह घटना लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला है। संघ ने मांग किया है कि सरकार तत्काल इस मुकदमे को वापस करे।
संघ के जिलाध्यक्ष शशि मोहन सिंह ने कहा कि यह घटना निंदनीय है। पत्रकार पवन ने मिड डे मील में चल रही धांधली का खुलासा किया है। उस पर कार्यवाही की गई इसके बावजूद उस पूरे प्रकरण की खबर का प्रकाशन करने पर पत्रकार पर ही मुकदमा दर्ज कराया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने मांग किया कि तत्काल मुकदमा वापस किया जाय।
इस घटना पर जनपद जौनपुर के पत्रकारो ने उच्चाधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग किया और पत्रकार पवन जायसवाल पर दर्ज मुकदमे को समाप्त करने की मांग की।
महामंत्री डॉ मधुकर तिवारी राजेंद्र सिंह विनोद तिवारी लोलारक दूबे सतीश सिंह डॉ मनोज वत्स राकेश कांत पांडेय वीरेन्द्र सिंह भारतेंदु मिश्रा शशिराज सिन्हा सुशील स्वामी आशीष पांडेय महर्षि सेठ आशीष पांडेय राजेश मौर्य वेहोश जौनपुरी ऋषि सिंह अमिताभ मिश्र राधारमण तिवारी अजीत बादल विनोद विश्वकर्मा शम्भू सिंह मंगला प्रसाद तिवारी कृपा शंकर यादव संतोष दीक्षित छोटेलाल सिंह अरविंद गुप्ता राजीव पाठक अखिलेश सिंह डॉ विजय सिंह गजाधर राय आदि पत्रकारो ने घटना पर रोष व्यक्त किया है।