★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★

{काँग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए ट्वीट किया कि जिस दिन देश का किसान जागेगा उस दिन से सावधान}
♂÷केंद्रसरकार किसान के पेट पर लात मारकर अपने मित्रों की जेब भर रही है जिस दिन देश का किसान जागेगा, उस दिन से सावधान।
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर केंद्र सरकार पर हमला बोला है।प्रियंका ने ट्वीट कर कहा कि सरकार किसानों के पेट पर लात मारकर अपने मित्रों की जेब भर रही है। जिस दिन देश का किसान जागेगा, उस दिन से सावधान।
प्रियंका ने कहा कि वह दिन आएगा। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि संसद से इंडिया गेट तक दिल्ली के सबसे मशहूर, खूबसूरत, ऐतिहासिक स्थान को सुंदर बनाने का एक गुजराती कंपनी को ठेका और सरकार का अनुमानित खर्चा 12450 करोड़ रुपये।उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों का बकाया 7000 करोड़ रुपये।
भाजपा सरकार होश खो रही है।
किसान के पेट पर लात मारकर अपने मित्रों की जेब भर रही है। जिस दिन देश का किसान जागेगा, उस दिन से सावधान….वह दिन भी आयेगा।
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव ने आगे लिखा कि भाजपा सरकार होश खो रही है। प्रियंका का यह ट्वीट ऐसे समय में आया है, जब एक दिन पहले ही केंद्र सरकार की ओर से शहरी विकास मंत्री ने नए संसद भवन को रिडिजाइन करने का ठेका एक गुजराती कंपनी को दिए जाने की जानकारी दी।
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी भी हैं। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले तत्कालीन अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रियंका को पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपते हुए 2022 के विधानसभा चुनाव को अपना लक्ष्य बताया था।