IMG 20250502 WA0003

(मुकेश सेठ)
(मुंबई)

संविधान और बाबासाहब का अपमान करने वाले न्याय का राज नहीं स्थापित कर सकते: प्रिया सरोज

पीडीए समाज के हक अधिकार और सम्मान की लड़ाई पूरे देश में अखिलेश यादव लड़ रहे: शैलेंद्र यादव ललई

सपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन के ऊपर करणी सेना के द्वारा किए गए हमले के विरोध में सड़क पर उतरे सपाई

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद राज्यसभा रामजीलाल सुमन पर करणी सेना द्वारा हमला किए जाने एवं जान से मारने की धमकी दिए जाने पर जौनपुर में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या के नेतृत्व में सड़क पर उतर कर जोरदार प्रदर्शन किया।
पार्टी नेताओं कार्यकर्ताओं ने हमलावर अराजक तत्वों पर विधिसम्मत कार्रवाई ना किए जाने के विरोध में प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन के क्रम में डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीवानी कचहरी तिराहा, डॉ भीमराव अंबेडकर पार्क से भारी संख्या में जुलूस की शक्ल में नारेबाज़ी करते हुए अपने गुस्से का इज़हार किया तथा कलेक्ट्रेट परिसर में धरनास्थल पर पहुंच कर अपना विरोध प्रकट किया।

IMG 20250502 WA0002 1024x461

उक्त अवसर पर धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि जिस तरह से लगातार हमारे नेता और सांसद को लक्ष्य कर हमला किया जा रहा है कहीं न कहीं ऐसे अराजक तत्वों को सरकार और प्रशासन का संरक्षण प्राप्त है, वहीं पीडीए समाज का योजनाबद्ध तरीके से उत्पीड़न किया जा रहा है ऐसे में बाबासाहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के संविधान की सुरक्षा आवश्यक है।
आज पीडीए समाज की एकजुटता जागरूकता की जरूरत है तभी हम प्रभुत्ववादियों से हम पीडीए समाज को संविधान प्रदत्त अधिकार, सुरक्षा दिला सकते हैं।
मछलीशहर की सांसद सुश्री प्रिया सरोज ने कहा कि देश और प्रदेश की सरकार लगातार बाबासाहब के संविधान की अवहेलना करते हुए पीडीए समाज के लोगों का खुला उत्पीड़न कर रही है।
पीडीए समाज के उत्पीड़न करने वाले अराजक तत्वों को पूरा संरक्षण दे रही है।ऐसे में न्याय का राज स्थापित नहीं कर सकते।

IMG 20250502 WA0001 1024x461

पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई ने कहा कि देश और प्रदेश की सरकारों की कार्यप्रणाली से बाबासाहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी द्वारा निर्मित संविधान और संविधान निर्माता बाबासाहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी का सम्मान खतरे में है और इसी क्रम में पीडीए समाज का हक अधिकार और सम्मान भी खतरे में है और आज पीडीए समाज की लड़ाई पूरे देश में कोई लड़ रहा है तो वो अखिलेश यादव हैं।
धरना सभा को विधायक गण तूफानी सरोज, लकी यादव, पंकज पटेल, पूर्व मंत्री दीपचंद सोनकर, पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, पूर्व ज़िला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ अवधनाथ पाल, जयहिंद यादव वरिष्ठ नेता दीपचंद राम, श्यामबहादुर पाल, सुश्री पूनम मौर्य, अनवारूल हक गुड्डू, रत्नाकर चौबे, श्यामनारायण बिंद, शर्मिला यादव ने भी संबोधित किया।

IMG 20250502 WA0000 461x1024

धरना सभा में वरिष्ठ नेता राजनाथ यादव, रुखसार अहमद, राजेश यादव , श्रवण जायसवाल, निज़ामुद्दीन अंसारी, रमापति यादव, सुशील दुबे, राजेश विश्वकर्मा, जितेंद्र यादव, डॉ सरफराज़, अमित यादव, राजन यादव, नैपाल यादव, सुरेश यादव, राजदेव पटेल, राहुल त्रिपाठी, आलोक त्रिपाठी लकी, गुलाब यादव, मालती निषाद, डॉ शबनम नाज़, हीरालाल विश्वकर्मा, सैयद आरिफ, कमलेश यादव, कमालुद्दीन अंसारी, गामा सोनकर, संजय गौतम, सुक्खू यादव, मुनव्वर अली उमाशंकर चौरसिया, प्रेमनारायण बाबा, उमाशंकर पाल, भूपेश पांडे, दीपक जायसवाल, दिनेश यादव फौजी, मनोज मौर्य, जगदीश प्रसाद मौर्य गप्पू, अलमास सिद्दीकी, रमेश मौर्य, प्रवीण सरोज, ऋषि यादव, स्मारबहादुर यादव, बरसातू राम सरोज, सुहैल अंसारी, दीपक विश्वकर्मा, दा जंगबहादुर यादव, संजीव साहू, साहबलाल गौतम, हवलदार चौधरी, हरिश्चंद प्रभाकर, मुकेश यादव, विधानसभा अध्यक्ष गण रामजतन यादव, मिथिलेश यादव, वीरेंद्र यादव, सोचनराम विश्वकर्मा, राम अकबाल यादव, सूर्यभान यादव रामू मौर्य, नंदलाल यादव, नीरज पहलवान, आनंद गुप्ता, गुड्डू सोनकर, दिलीप प्रजापति, अशोक नायक, लालचंद यादव, रजनीश मिश्रा, जितेंद्र शर्मा, नीलम शर्मा, सोनी सेठ, आरती महाजन, मीरा यादव, आर बी यादव, अरविंद यादव, प्रदीप पाल, तमजीद अशरफ, धर्मेंद्र सोनकर, नवाज़ खान, प्रमोद यादव, लालचंद यादव सहित सैकड़ों की संख्या में सपाजन उपस्थित रहे।
अंत में जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद राज्यसभा रामजीलाल सुमन पर हमले एवं PDA समाज के उत्पीड़न के विरोध में महामहिम राष्ट्रपति महोदया को जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप उपस्थित सिटी मजिस्ट्रेट जौनपुर को ज्ञापन को सौंपते हुए करणी सेना के अराजक तत्वों पर सख्त कार्रवाई करने हेतु सरकार को निर्देश देने की मांग की गई।
धरना सभा का संचालन ज़िला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।

By Mukesh Seth

Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *