IMG 20240904 WA0000

मुकेश सेठ
मुंबई

साहित्य समाज का होता है आईंना: रविंद्र कुमार मांदड़

स्वतंत्रता आंदोलन में रहा कवियों का योगदान:डॉ अजय पाल शर्मा

हिंदी साहित्य में सशक्त हस्ताक्षर हैं डा. क्षेम: ज्ञानप्रकाश सिंह

साहित्य वाचस्पति डा. श्रीपाल सिंह क्षेम की कविताएं मानवता का संदेश देती हैं। जिसने भी उनकी कविताओं को गंभीरतापूर्वक पढ़ा या सुना होगा उसने अपने जीवन में सही रास्ता पकड़ा होगा। उक्त बातें महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने डा. श्रीपाल सिंह क्षेम के 102वें जन्म दिवस समारोह पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि निंदिया घरों से देखो धूपिया मुंडेरा है,जभी से जगो रे भाई तभी से सबेरा है। क्षेम जी की कविता आज भी उनका मार्गदर्शन करती है।

विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी रवींद्र कुमार मांदड़ ने कहाकि साहित्य समाज का आईना होता है। इसमें कवि अपने समय की परिस्थितियों का चित्रण करता है।
समारोह के दूसरे विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा ने कहाकि स्वतंत्रता आंदोलन के दौर में साहित्यकारों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया था तथा साहित्य में समाज को दिशा देने की शक्ति होती है।

IMG 20240904 WA0001 1024x682

आज भी डा. क्षेम अपनी रचनाओं के माध्यम से देश के लोगों को प्रेरणा दे रहे हैं। समारोह की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ भाजपा नेता एवं उद्योगपति ज्ञानप्रकाश सिंह ने डा. क्षेम को हिंदी साहित्य के इतिहास में एक सशक्त हस्ताक्षर बताया। उन्होंने एक पल ही जिओ फूल बनकर जिओ तथा मद्माता पपिहरा बोले रे जैसी अनेक कविताओं का उद्धरण प्रस्तुत किया।

संचालन डा. मधुकर तिवारी ने किया। समारोह के दूसरे चक्र में पं. रामकृष्ण त्रिपाठी की अध्यक्षता में भव्य कवि सम्मेलन मुशायरे का आयोजन किया गया। कवि सम्मेलन का शुभारंभ कवयित्री सुदामा पांडेय सौरभ ने- हमार अंगना मइया धीरे से अइह। बइठि के अगनवां में बीना बजइह।। सरस्वती वंदना से किया। इसके बाद आजमगढ़ से पधारे गीतकार भालचन्द्र त्रिपाठी ने- तुम सलीके से कह गये होते। हम भी हर बात सह गये होते।।

IMG 20240904 WA0002 1024x683

कोई बैठा हमारी छांव में है, वरना हम कब के ढह गये होते।। जैसी रचनाओं से वाहवाही लूटी। शायर अंसार जौनपुरी ने- सिर्फ इक शोला बयानी के सबब उठा धुआं, मुद्दआ इक घर जलाकर रहबरी को मिल गया। गजल सुनाकर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। वाराणसी से पधारे हास्य कवि नागेश शाण्डिल्य ने- हम दोनों पति-पत्नी है यह बात है सही, परंतु एक दूसरे के नहीं।। अंत में प्रतापगढ़ की धरती से आये ओज के कवि डा.रणजीत सिंह ने- मेरे देश के सैनिक ही मेरी कविता के नामय है।

हम ऐसे वीर जवानों की पौरूष गाथा के गायक है।। जैसी रचनाओं से राष्ट्रीय चेतना जागृत किया।
संचालन सभाजीत द्विवेदी प्रखर, आंगन्तुकों का अभिवादन क्षेमस्विनि संस्था के संरक्षक व बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह तथा आभार ज्ञापन संस्था के महामंत्री शशिमोहन सिंह क्षेम ने किया।

उक्त अवसर पर पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह,वीरेन्द्र सिंह एडवोकेट, दुष्यंत सिंह, वशिष्ठ नारायण सिंह, रवीन्द्र प्रताप सिंह, डा. मनोज मिश्र, हरिवंश मिश्र, रामदयाल द्विवेदी, लोलारख दूबे, रामश्रृंगार शुक्ल गदेला, चन्द्रप्रकाश शुक्ला, राजेश मौर्या, क्षेमस्विनी संस्था के अध्यक्ष प्रदीप सिंह सफायर, पत्रकार जेड हुसैन बाबू आदि मौजूद रहे।

By Mukesh Seth

Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *