IMG 20230517 WA0009

★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★

मुम्बई का मेयर कौन होगा यह महत्वपूर्ण मुद्दा नही बल्कि हम नगर निगम की तिजोरी मुम्बकरों के हाथ में चाहते हैं सौपना=देवेन्द्र फडणवीस

पिछले नगर निगम चुनाव में अधूरी रही ख़्वाहिश को आने वाले चुनाव में पूरी करने के लिए हम सभी को मिलकर करना होगा काम कहा मुम्बई अध्यक्ष शेलार नें

मलाड में रहने वाले पद्मश्री सोमा घोष के घर पहुँचने पर नड्डा को घोष नें सुनाया शिव भजन,पार्टी कार्यकर्ता के घर जाकर किया भोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष नें

दो दिवसीय दौरे पर मुम्बई पहुँचे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा नें शिवजी महाराज व डॉ आंबेडकर की प्रतिमा को नमन कर तमाम कार्यक्रमों में की शिरकत

♂÷जब महाराष्ट्र में महाविकास आघाड़ी की सरकार थी तो सभी विकास कार्य ठप्प पड़े हुए थे किन्तु जबसे राज्य में शिन्दे-फडणवीस सरकार सत्ता में आयी तबसे डबल इंजन की सरकार महाराष्ट्र का तेजी से कायाकल्प करने के लिए रात दिन एक किये हुए है।

IMG 20230517 WA0008

उक्त दावे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को महाराष्ट्र के दो दिवसीय दौरे पर पहुँचने के पश्चात कही।

तय कार्यक्रम के अनुसार आज बुधवार दोपहर 1 बजे मुंबई के विमानतल पर पहुँचे अध्यक्ष जे.पी. नड्डा का मुंबई भाजपा द्वारा गाजे बाजे के साथ गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया।
उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, महाराष्ट्र प्रभारी शहर रवि, प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, मुंबई अध्यक्ष विधायक आशीष शेलार सहित सांसद पुनम महाजन, मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, विधायक पराग अलवानी विधायक प्रवीण दरेकर ने उनका भव्य स्वागत किया।
इसके पश्चात उन्होंने सायन-पनवेल मार्ग पर देवनार में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को नमन कर मुंबई में पूर्व आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत करने की शुरुआत की।
इसी क्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सांसद मनोज कोटक के लोकसभा क्षेत्र घाटकोपर-मानखुर्द लिंक रोड स्थित आरबीके हॉल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्बोधित करने के साथ ही बातचीत भी की।
उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं की जानकारी देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि अब मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार महाराष्ट्र में आ गई है और राज्य फ़िर गतिशील हो गया है और फिर से परिवर्तन शुरू हो गया है।
इसके बाद वे घाटकोपर में माता रमाबाई नगर गए और भारत रत्न डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा को प्रणाम किया।
उन्होंने भाजपा पदाधिकारी संघदीप केदारे के घर पर भोजन कर उनके परिवार से बातचीत की।
इसके बाद उन्होंने बोरीवली में अटल स्मृति उद्यान में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
सभागार में शहर के प्रतिष्ठित नागरिकों और बुद्धिजीवियों से बातचीत की। उन्होंने कांदिवली के चारकोप में पन्ना प्रमुख की बैठक में भाग लिया और पन्ना प्रमुखों का मार्गदर्शन किया। जेपी नड्डा मलाड में रह रहे पद्मश्री सोमा घोष के आवास पर भी गए और उनसे बातचीत की, सोमा घोष ने भगवान शंकर पर आधारित भजनों की प्रस्तुति उनके सम्मुख दी।
शाम को विले पार्ले में मुंबई भाजपा द्वारा आयोजित आघाड़ी, मोर्चा व प्रकोष्ठ मार्च में नड्डा ने गठबन्धन के नेताओं ,कार्यकताओं को जीत का मंत्र दिया।इस दौरान कार्यकताओं नें जोशीले अंदाज में भारत माता की जय,जय भवानी,जय श्रीराम, जय हनुमान आदि नारे लगाए।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में राष्ट्रीय अध्यक्ष नें छत्रपति शिवाजी महाराज, डॉ आंबेडकर, पण्डित दिन दयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों को नमन करने के पश्चात द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर मुंबई भाजपा अध्यक्ष व विधायक आशीष शेलार ने कहा कि आने वाले नगर निगम चुनाव में हम सबकी जो ख्वाहिशें पिछले नगर निगम चुनाव में अधूरी रह गयी थी उसे पूरा करने का मौका मिलेगा और इसके लिए सभी को मिलकर काम करना चाहिए।

IMG 20230517 WA0010

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पूर्व की महाविकास आघाड़ी सरकार के दौरान मेट्रो बुलेट ट्रेन जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाएं ठप पड़ी थीं जो रुकी हुई थीं, उनके ठीक होने की कई कहानियां सभी जानते हैं,इसलिए अब जब भी मुंबई नगर निगम का चुनाव होगा हम मुंबई नगर निगम की तिजोरी मुंबईकरों के हाथ में सौंपना चाहते हैं।फडणवीस ने कहा मुंबई नगर निगम का मेयर कौन होगा यह कोई महत्वपूर्ण मुद्दा नहीं है, अब हम मुंबई नगर निगम को मुंबईकरों के हाथों में सौंपना चाहते हैं।
बीजेपी अध्यक्ष जयप्रकाश नड्डा ने इसके बाद रात में मुंबई कोर कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
कल गुरुवार को तय कार्यक्रम के अनुसार वह सर्वप्रथम दादर स्थित प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर जाकर शिव पार्वती पुत्र गणेश जी का दर्शन करने के पश्चात मुम्बई दौरे के दूसरे दिन की शुरुआत करेंगे।
आज बुधवार को दिन भर के तमाम कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, महाराष्ट्र प्रभारी सीटी रवि, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, राष्ट्रीय समन्वय मंत्री शिव प्रकाश, महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष व एमएलसी चंद्रशेखर बावनकुले, मुंबई भाजपा अध्यक्ष व विधायक आशीष शेलार, सांसद मनोज कोटक , सांसद गोपाल शेट्टी,विधायक प्रवीण दरेकर, विधायक योगेश सागर, विधायक सुनील राणे, विधायक अमित साटम,विधायक भारती लवेकर, विधायक मनीषा चौधरी, विधायक पराग अलवानी,पूर्व विधायक प्रकाश भाई मेहता,अम्बरीष पटेल आदि लोग मौजूद थे।

By Mukesh Seth

Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *