(मुकेश सेठ)
(मुम्बई)
लोकसभा के 5वें चरण के मतदान के सन्दर्भ में दादर में मतदाता जागरूकता शिविर में मुख्य सचिव नितिन करीर ने की अपील
शिविर में अपर मुख्य सचिव ओपी गुप्ता, डीजीपी रश्मि शुक्ला, वीआईपी प्रोटोकाल प्रमुख सचिव मनीषा म्हेसकर, मुम्बई जिलाधिकारी/ज़िला निर्वाचन अधिकारी संजय यादव समेत आला अफसरान रहे मौजूद
चुनावी प्रक्रिया लोकतंत्र का मूल है और जनता की भागीदारी आवश्यक है,इसलिए, लोकसभा आम चुनाव 2024 के लोकतंत्र के इस उत्सव में, नागरिकों को अपने संवैधानिक मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। उक्त बातें महाराष्ट्र राज्य के मुख्य सचिव नितिन करीर ने 5वें चरण के चुनावी प्रक्रिया के तहत अगामी 20 मई को मतदान करने और उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील मतदाता जागरूकता शिविर में की।
मुख्य सचिव लोकसभा चुनाव की पृष्ठभूमि पर मुंबई शहर जिला प्रशासन द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज मैदान दादर में आयोजित मतदान जागरूकता कार्यक्रम में बोल रहे थे।
कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक रश्मि शुक्ला, अपर मुख्य सचिव ओ.पी. गुप्ता, शाही शिष्टाचार विभाग की प्रमुख सचिव मनीषा म्हैसकर, चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव दिनेश वाघमारे, सांस्कृतिक विभाग के प्रमुख सचिव विकास खड़गे, जल संरक्षण विभाग के सचिव सुनील चव्हाण, राज्य के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. किरण कुलकर्णी, मुंबई शहर के जिला कलेक्टर संजय यादव, मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फणसलकर, चुनाव रिटर्निंग अधिकारी और कोंकण डिवीजन के अतिरिक्त आयुक्त विकास पानसरे, स्वीप के मुख्य समन्वय अधिकारी फरोग मुकादम और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर उपस्थित सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने अधिक से अधिक नागरिकों से मतदान करने की अपील की।
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के तहत मुंबई में अगामी 20 मई को मतदान है और इसमें मुंबई शहर और उपनगरीय जिलों के छह लोकसभा क्षेत्र शामिल हैं।
मुख्य सचिव ने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए प्रशासन तैयार है और मतदाताओं को भी मतदाता के रूप में इस प्रक्रिया में भाग लेकर अपनी संवैधानिक मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए जो कि उनका राष्ट्रिय और नैतिक कर्तव्य बनता है।