विश्व पर्यटन दिवस पर पॉप बैण्ड ने दी मथुरा के संस्कृति विश्वविद्यालय में प्रस्तुति

(आलोक तिवारी)
(मथुरा)

संस्कृति विश्वविद्यालय के खुले मैदान में सायंकाल आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के साथ ही विभागीय अधिकारियों ने भी की शिरकत

-पर्यटन अधिकारी डी.के. शर्मा ने बताया कि विश्व पर्यटन दिवस दिनांक 27 सितंबर को मथुरा के संस्कृति विश्वद्यालय में के पॉप नामक बैण्ड द्वारा कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में दक्षिण कोरिया के आऊरा और फ्राइडे ग्रुप ने अपनी कला का प्रदर्शन किए। उनके द्वारा हिन्दी गानों की भी प्रस्तुति दी गई। यह कार्यकम संगीत की भाषा के माध्यम से भारत और दक्षिण कोरिया के बीच द्विपक्षीय संबंधो को और अधिक मजबूत करने के चल रहे प्रयास का हिस्सा है।
अपनी बहुमुखी प्रतिभा के चलते इन कलाकारों ने भारतीय दर्शको के दिलों को जीता है। इससे न सिर्फ सांस्कृतिक आदान प्रदान हो रहा है, अपितु विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों में एकता का भाव बढ़ रहा है। ज्ञातव्य है कि भारत देश एवं दक्षिण कोरिया देश के मध्य दो हजार वर्ष से सांस्कृतिक संबंधो की विरासत रही है। आज से लगभग दो हजार वर्ष पूर्व अयोध्या की राजकुमारी सूरीरत्ना जो कि बाद में कोरिया की महारानी बनी और उनका नाम क्वीन हो पड़ा।
कार्यकम के मुख्य अतिथि मंत्री पर्यटन एवं संस्कृति उत्तर प्रदेश सरकार जयवीर सिंह थे। कार्यकम संस्कृति विश्वविद्यालय के कैम्पस-1 के खुले मैदान में सायंकाल 6बजे से बजे से प्रारम्भ हुआ। कार्यक्रम में पर्यटन विभाग के कई उच्च पदस्थ अधिकारियों ने भी शिरकत की । यह आयोजन दक्षिण कोरिया के साथ गहरे संबंधों में विशिष्ट भूमिका प्रदान करेगा तथा इस प्रकार के कार्यक्रमों से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। ज्ञातव्य है दक्षिण कोरिया में बड़ी संख्या में लोग हिन्दी गाने सीख रहे हैं।
ज्ञातव्य हो कि पॉप बैण्ड द्वारा गत 12 सितंबर को ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा विश्वविद्यालय, 13 सितंबर को मैनपुरी एवं फिरोजाबाद, 15 सितम्बर को एस.आर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट बख्शी का तालाब सीतापुर, 16 सितम्बर को एलन हाउस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में प्रस्तुतियाँ दी जा चुकी है जहाँ भारी संख्या में लोगों द्वारा उनके संगीत का आनन्द लिया गया।

Hot this week

जैव विविधता पर मंडराता खतरा

लेखक -जयतिलक याद होगा कि गत वर्ष पहले कनाडा के...

मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे बात-संजय शर्मा

(गणपत दैय्या)(जैसलमेर) IFWJ के जैसलमेर अध्यक्ष ने वन पर्यावरण एवं...

राष्ट्र निर्माण में राजीव गांधी की महती भूमिका

लेखक जयतिलक आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी...

वैश्विक संकट और ऊर्जा युद्ध के बीच आत्मनिर्भरता की राह पर भारत!

लेखक-ओपी पाल समंदर में महा-सर्वे और जमीन पर कोयले के...

विभाग आवंटन में योगी ने टीम गुजरात को दिया कड़ा संदेश- दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा!

लेखक:मनोज श्रीवास्तव मंत्रिमंडल विस्तार देकर तो योगी ने यही संदेश...

Topics

जैव विविधता पर मंडराता खतरा

लेखक -जयतिलक याद होगा कि गत वर्ष पहले कनाडा के...

मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे बात-संजय शर्मा

(गणपत दैय्या)(जैसलमेर) IFWJ के जैसलमेर अध्यक्ष ने वन पर्यावरण एवं...

राष्ट्र निर्माण में राजीव गांधी की महती भूमिका

लेखक जयतिलक आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी...

वैश्विक संकट और ऊर्जा युद्ध के बीच आत्मनिर्भरता की राह पर भारत!

लेखक-ओपी पाल समंदर में महा-सर्वे और जमीन पर कोयले के...

विभाग आवंटन में योगी ने टीम गुजरात को दिया कड़ा संदेश- दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा!

लेखक:मनोज श्रीवास्तव मंत्रिमंडल विस्तार देकर तो योगी ने यही संदेश...

पीएम मोदी को नॉर्वे का सर्वोच्च सम्मान मिलना राष्ट्र के लिए गर्व का विषय:डॉ मोहन यादव

(दीपक निखारे)(भोपाल) पीएम को "ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नार्वेजियन...

भारत-यूएईः व्यापारिक साझेदारी की ऊंची उड़ान

लेखक-अरविंद जयतिलक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूएई की यात्रा ने...

पूर्वांचल और महाराष्ट्र के बीच है सदियों पुराना नाता: देवेंद्र फडणवीस

(मुकेश सेठ)(मुम्बई) मुख्यमंत्री ने मुम्बई विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img