महिलाओं के संवैधानिक अधिकार आज भी हैं अधूरे-मरियम धवले

(मुकेश सेठ)
(मुम्बई)

जुनपत गांव में जनवादी महिला समिति के सम्मेलन में किसान सभा की महिलाओं ने लिया हिस्सा

किसान सभा के नेतृत्व में प्राधिकरण पर 123 दिन चले धरने में शामिल रही आंदोलनकारी महिलाओं ने आज अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के नेतृत्व में जुनपत गांव में धर्मेंद्र वकील की बैठक पर आयोजित सम्मेलन में सैकड़ो की संख्या में हिस्सा लिया।

सम्मेलन की अध्यक्षता अखिल भारतीय महिला समिति की राष्ट्रीय महासचिव मरियम धवले ने की।
सम्मेलन को महिला समिति की नेता आशा शर्मा आशा यादव रेखा चौहान चंदा बेगम तिलक देवी गीता भाटी जोगेंद्री पूनम भाटी ने संबोधित किया।
राष्ट्रिय महासचिव मरियम धवले ने संबोधित करते हुए महिलाओं से कहा महिलाओं के संवैधानिक अधिकार आज भी अधूरे हैं,महिलाओं के बुनियादी अधिकारों के लिए महिला समिति काम करती है आप महिलाओं ने किसान सभा के अंतर्गत संगठित होकर प्राधिकरण और सरकार को झुकाने का कार्य किया है,आपको इसी तरह संगठित रहना है।
आशा शर्मा ने महिलाओं का आह्वान करते हुए कहा कि 5 अक्टूबर को महिला अधिकारों के लिए जंतर मंतर पर आयोजित धरना प्रदर्शन में सैकड़ो की संख्या में पहुंचना है।
किसान सभा के प्रवक्ता डॉक्टर रुपेश वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि किसान सभा की आंदोलन की सफलता का श्रेय आप महिलाओं को जाता है ,किसान सभा 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर किसान सभा का सम्मेलन कर रही है जिसमें महिलाओं को भी बड़ी संख्या में शामिल होना है।सम्मेलन में शामिल महिलाओं ने इंकलाबी नारे लगाए और संगठित होने की कसम खाई।
श्रीमती तिलक देवी ने कहा कि संगठन ही हमारी शक्ति है और संगठन के आगे बड़ी से बड़ी ताकत भी झुकती है,ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को झुकाकर महिलाओं ने मिसाल कायम की है। जुनपत गांव में धर्मेंद्र वकील की बैठक पर आयोजन को सफल बनाने में अजब सिंह नेताजी, श्याम सिंह प्रधान जी ,धर्मेंद्र एडवोकेट ,मोहित भाटी ने सभी प्रबंध किए।
सुरेंद्र भाटी ,नरेश नागर,यतेंद्र मैनेजर,संदीप भाटी,शिशांत भाटी, गवरी मुखिया,सुरेश यादव ,वीर सिंह नेताजी,जगबीर नंबरदार,निरंकार प्रधान,निशांत रावल घोड़ी ने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए अपने-अपने गांव से महिलाओं को लाने,ले जाने का कार्य किया रिठौड़ी एवं तुसियाना गांव से बड़ी संख्या में भूमिहीन महिलाओं ने हिस्सेदारी की।

Hot this week

जैव विविधता पर मंडराता खतरा

लेखक -जयतिलक याद होगा कि गत वर्ष पहले कनाडा के...

मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे बात-संजय शर्मा

(गणपत दैय्या)(जैसलमेर) IFWJ के जैसलमेर अध्यक्ष ने वन पर्यावरण एवं...

राष्ट्र निर्माण में राजीव गांधी की महती भूमिका

लेखक जयतिलक आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी...

वैश्विक संकट और ऊर्जा युद्ध के बीच आत्मनिर्भरता की राह पर भारत!

लेखक-ओपी पाल समंदर में महा-सर्वे और जमीन पर कोयले के...

विभाग आवंटन में योगी ने टीम गुजरात को दिया कड़ा संदेश- दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा!

लेखक:मनोज श्रीवास्तव मंत्रिमंडल विस्तार देकर तो योगी ने यही संदेश...

Topics

जैव विविधता पर मंडराता खतरा

लेखक -जयतिलक याद होगा कि गत वर्ष पहले कनाडा के...

मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे बात-संजय शर्मा

(गणपत दैय्या)(जैसलमेर) IFWJ के जैसलमेर अध्यक्ष ने वन पर्यावरण एवं...

राष्ट्र निर्माण में राजीव गांधी की महती भूमिका

लेखक जयतिलक आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी...

वैश्विक संकट और ऊर्जा युद्ध के बीच आत्मनिर्भरता की राह पर भारत!

लेखक-ओपी पाल समंदर में महा-सर्वे और जमीन पर कोयले के...

विभाग आवंटन में योगी ने टीम गुजरात को दिया कड़ा संदेश- दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा!

लेखक:मनोज श्रीवास्तव मंत्रिमंडल विस्तार देकर तो योगी ने यही संदेश...

पीएम मोदी को नॉर्वे का सर्वोच्च सम्मान मिलना राष्ट्र के लिए गर्व का विषय:डॉ मोहन यादव

(दीपक निखारे)(भोपाल) पीएम को "ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नार्वेजियन...

भारत-यूएईः व्यापारिक साझेदारी की ऊंची उड़ान

लेखक-अरविंद जयतिलक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूएई की यात्रा ने...

पूर्वांचल और महाराष्ट्र के बीच है सदियों पुराना नाता: देवेंद्र फडणवीस

(मुकेश सेठ)(मुम्बई) मुख्यमंत्री ने मुम्बई विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img