शास्त्रीय गायन के तहत विदुषी वर्मा का चयन सीसीआरटी छात्रवृत्ति के लिए हुआ चयन

शास्त्रीय गायन के तहत विदुषी वर्मा का चयन सीसीआरटी छात्रवृत्ति के लिए हुआ चयन

★मुकेश★
★मुम्बई★

जनपद जौनपुर के त्रिलोचन महादेव बाजार निवासी विदुषी कमउम्र से ही स्रोताओं को अपने शास्त्रीय गायन से करती आ रही मन्त्रमुग्ध

♂÷जौनपुर जिले के त्रिलोचन महादेव के निवासी विनय वर्मा की सुपुत्री विदुषी वर्मा का चयन भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के तहत सांस्कृतिक संसाधन और प्रशिक्षण केंद्र (सीसीआरटी) छात्रवृत्ति के लिए हुआ है।

पूरे देश से चुने गए प्रतिभागियों में विदुषी का चयन भारतीय शास्त्रीय संगीत (गायन) में हुआ है,जबकि उत्तर प्रदेश से सिर्फ दो प्रतिभागियों को गायन में चुना गया है।

विदित हो कि पिछले वर्ष उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ द्वारा भी विदुषी को पुरस्कृत किया गया था।
विदुषी वर्मा सनबीम इंग्लिश स्कूल भगवानपुर, वाराणसी में कक्षा 11वी की छात्रा है। ख्यातिलब्ध शास्त्रीय गायक पं. देवाशीष डे से विदुषी गायन का शिक्षा- दीक्षा ले रही है।
विदुषी कमउम्र से ही अपने शास्त्रीय गायन से स्रोताओं को मन्त्रमुग्ध करती आ रही है।

Mukesh Seth

Chief Editor

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *