(मुकेश सेठ)
(मुम्बई)

दिवंगत पत्रकार डॉ के विक्रम राव की धर्मपत्नी डॉ सुधा राव और सुपुत्र पत्रकार के विश्वदेव राव के आग्रह पर मुख्यमंत्री करेंगे पुस्तक का विमोचन

उत्तर प्रदेश के उत्तर-मध्य रेलवे की पूर्व मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ. के. सुधा राव ने अपने सुपुत्र पत्रकार के विश्वदेव राव के साथ मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की।

डॉ सुधा राव ने मुख्यमंत्री अपनी दिवंगत पति पत्रकार डॉ के विक्रम राव द्वारा लिखिए पुस्तक भेंट करते हुए उनसे डॉ राव द्वारा लिखित पुस्तकों के विमोचन का आग्रह किया जिसे मुख्यमंत्री ने सहर्ष स्वीकार किया।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत डॉ. के. विक्रम राव के द्वारा पत्रकारिता जगत में किए गए अविस्मरणीय योगदान का स्मरण करते हुए उनको नमन किया और कहा कि डॉ के विक्रम राव के कृतित्व और कर्तव्य से राज, समाज चिरकाल तक प्रेरित होता रहेगा।

डॉ. सुधा राव ने मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ को अपने दिवंगत पति द्वारा लिखित पुस्तकें भेंट कीं। उन्होंने मुख्यमंत्री से लखनऊ में एक औपचारिक कार्यक्रम में इन पुस्तकों का विमोचन करने का अनुरोध किया, जिस पर मुख्यमंत्री ने अपनी सहमति दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IMG 20250829 WA0008 300x275 Previous post सुविधाएं और विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर की जरुरत
IMG 20250901 WA0002 300x228 Next post वनवासी समाज की सेवा नई पीढ़ी को प्रेरणा देगी – दिनेश सिंह