संविधान देश की आत्मा है: जगप्रवेश

संविधान देश की आत्मा है: जगप्रवेश

(आलोक तिवारी)
(मथुरा)

संविधान दिवस पर”हमारे संविधान हमारा स्वाभिमान” थीम पर नगर निगम ने आयोजित किया कार्यक्रम

नगर निगम मथुरा-वृंदावन द्वारा आज 75वें संविधान दिवस के उपलक्ष्य में “हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान” थीम पर भूतेश्वर स्थित निगम सभागार में विशेष शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया।

नगर आयुक्त जग प्रवेश ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान में निहित मूल्यों, आदर्शों तथा नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें प्रस्तावना की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि संविधान हमारे देश की आत्मा है और इसके सिद्धांतों को व्यवहार में उतारना ही सच्ची राष्ट्र सेवा है।

इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह, अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार, सहायक नगर आयुक्त राकेश कुमार त्यागी, मुख्य अभियंता (निर्माण) संजय चौहान, माननीय पार्षदगण, तथा नगर निगम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नागरिकों एवं कर्मचारियों में संविधान के प्रति जागरूकता, संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान, तथा कर्तव्य-निर्वहन की भावना को बढ़ावा देना रहा।

इसी क्रम में, नगर निगम की IEC टीम द्वारा वार्ड-वार्ड जाकर “हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान” अभियान के तहत नागरिकों को प्रस्तावना का संदेश समझाया गया और उन्हें जिम्मेदार एवं सजग नागरिक बनने का संकल्प दिलाया गया।
यह पहल लोकतंत्र की उस भावना को सुदृढ़ करती है जिसमें राष्ट्र की शक्ति उसके नागरिकों के संकल्प और सहभागिता में निहित होती है।

संविधान हमारा मार्गदर्शक और हमारा स्वाभिमान है।
आइए, हम सभी मिलकर संवैधानिक आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात कर सशक्त भारत के निर्माण में योगदान दें।

Mukesh Seth

Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *