TehelkaNews

सलमान खान और तब्बू।
बॉलीवुड डेस्क. तब्बू 5 जून को रिलीज होने जा रही सलमान खान स्टारर ‘भारत’ में अहम भूमिका में दिखाई देंगी। लेकिन उनका कहना है कि वो इस फिल्म की प्रमोशनल एक्टिविटीज का हिस्सा नहीं बनेंगी। दरअसल, तब्बू अपनी एक अन्य फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ के एक प्रमोशनल इंटरव्यू में सवालों के जवाब दे रही थीं। इसी दौरान जब उनसे ‘भारत’ के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, “नहीं, मैं इस फिल्म के प्रमोशन में शामिल नहीं रहूंगी।”
तब्बू ने बताई वजह
– तब्बू ने आगे कहा, “‘भारत’ में मेरा बहुत छोटा-सा रोल है। सिर्फ एक ही सीन है मेरा। अब मैं अपने उस एक सीन के बारे में आपसे क्या बात करूंगी।” गौरतलब है कि अली अब्बास जफर के डायरेक्शन में बनी ‘भारत’ का ट्रेलर अप्रैल में रिलीज हुआ था। इसमें फिल्म के लगभग सभी किरदार दिखाए गए थे, लेकिन तब्बू गायब थीं। इसकी वजह बताते हुए अली ने एक इंटरव्यू में कहा था, “हम उनके किरदार के साथ न्याय करना चाहते थे, जिसे ट्रेलर के कुछ सेकंड्स में नहीं दिखाया जा सकता। लेकिन यह देखने लायक होगा। जब यह सामने आएगा तो निश्चिततौर पर सभी को पसंद आएगा।”
17 मई को रिलीज होगी ‘दे दे प्यार दे’
– अकीव अली के डायरेक्शन में बनी ‘दे दे प्यार दे’ 17 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में तब्बू अजय देवगन की एक्स-वाइफ का रोल कर रही हैं। ‘दे दे…’ की कहानी एक तलाकशुदा अधेड़ आदमी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने से आधी उम्र की लड़की के साथ फ्लर्ट करता है और प्यार करने लगता है। फिल्म में रकुल प्रीत सिंह अजय की गर्लफ्रेंड के रोल में दिखाई देंगी।
![[सलमान की फिल्म में तब्बू का सिर्फ एक सीन, बोलीं- नहीं करूंगी प्रमोशन]](https://tehelkanews.net/wp-content/uploads/2019/05/twitter-90x60.jpg)
![[सलमान की फिल्म में तब्बू का सिर्फ एक सीन, बोलीं- नहीं करूंगी प्रमोशन]](https://tehelkanews.net/wp-content/uploads/2019/05/chan-90x60.jpg)




















