Chan

[मैंने डॉ. नवजोत का टिकट नहीं काटा; सिद्धू ने कहा- मेरी पत्नी में सच बोलने का साहस = अमरिंदर]

TehelkaNews

Amarinder Singh had no role in Navjot kaur Sidhu

डॉ. नवजोत सिद्धू ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की वजह से उन्हें चंडीगढ़ सीट से टिकट नहीं मिलाकैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा- आरोप गलत हैं, टिकट मैंने नहीं दिल्ली नेतृत्व ने तय किया

चंडीगढ़. पंजाब के  कैबिनेट मिनिस्टर नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू को चंडीगढ़ सीट से टिकट ना देने को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गुरुवार को कहा, ” सिद्धू की पत्नी को चंडीगढ़ से टिकट ना मिलने में मेरा कोई रोल नहीं है। सब कुछ पार्टी नेतृत्व तय करता है।” इस पर सिद्धू ने कहा कि मेरी पत्नी सच बोलने का दम रखती है और कभी झूठ नहीं बोलती। दरअसल, नवजोत कौर ने आरोप लगाया है कि उनका टिकट कैप्टन की वजह से कटा।

अमरिंदर सिंह ने बताया, “मेरा मानना है कि चंडीगढ़ सीट के लिए डॉ. नवजोत कौर सिद्धू से बेहतर प्रत्याशी पवन बंसल हैं। सिद्धू की पत्नी को अमृतसर और बठिंडा, दोनों जगहों से टिकट का ऑफर दिया गया था पर उन्होंने मना कर दिया। किस उम्मीदवार को कहां से चुनाव लड़ाना है, इसका फैसला दिल्ली में पार्टी हाईकमान करता है। हाईकमान ने डॉ. सिद्धू को चंडीगढ़ से नहीं लड़ाने का फैसला किया। चंडीगढ़ पंजाब के अधीन नहीं है। ऐसे में वहां से कौन लड़ेगा, कौन नहीं, इसका फैसला मैं नहीं करता।” कैप्टन ने कहा कि अगर उन्हें चंडीगढ़ में डॉ. सिद्धू को लड़ाने के बारे में पूछा भी जाता तो वह बड़ी साफगोई से पवन बंसल को ही वहां के लिए बेहतर कैंडिडेट बताते। चंडीगढ़ सीट पर भाजपा ने मौजूदा सांसद किरण खेर और कांग्रेस ने पूर्व रेल मंत्री पवन कुमार बंसल को मैदान में उतारा है। वहीं, पार्टी ने अमृतसर सीट पर गुरजीत सिंह पर भरोसा जताया है।

हार-जीत के लिए सभी की जिम्मेदारी होगी : कैप्टन ने कहा सभी मंत्रियों, विधायकों के साथ वह भी पार्टी कैंडिडेट्स की हार-जीत के लिए जिम्मेदार होंगे। पार्टी की परफॉर्मेंस अगर खराब रहती है, तो वह बेहिचक कुर्सी छोड़ देंगे। पार्टी हाईकमान ने सभी विधायकों और मंत्रियों की जवाबदेही तय की है।

डॉ. नवजोत ने अमरिंदर पर लगाए आरोप : डॉ. नवजोत सिद्धू ने कहा था कि कैप्टन और आशा कुमारी ने मेरा अमृतसर से टिकट यह कहकर कटवाया कि रेल हादसे की वजह से मैडम सिद्धू जीत नहीं सकती। जो लोग सोचते हैं कि हम कैपेबल नहीं हैं, तो फिर उनके लिए कुछ करने का फायदा क्या है?’ डॉ. नवजोत पति सिद्धू को पंजाब में प्रचार का मौका ना दिए जाने को लेकर भी गुस्सा है। उन्होंने कहा कि कैप्टन ने कह दिया कि वह पंजाब की 13 में से 13 सीटें जीत रहे हैं तो उनको किसी और की मदद की जरूरत नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bharat 300x225 Previous post [सलमान की फिल्म में तब्बू का सिर्फ एक सीन, बोलीं- नहीं करूंगी प्रमोशन]
Salarj 300x225 Next post [दोस्ती-दुश्मनी / तल्खी भुलाकर सलमान-अर्जुन आएंगे साथ, ‘नो एंट्री’ के सीक्वल में बनेंगे गुरु-चेला!]