TehelkaNews

No Entry Sequal: Salman Khan- Arjun Kapoor to Come Together For The film
No Entry Sequal: Salman Khan- Arjun Kapoor to Come Together For The film

बॉलीवुड डेस्क. राजनीति की तरह बॉलीवुड में भी दोस्ती और दुश्मनी चिरस्थायी नहीं होती। यहां भी रिश्तों के समीकरण वक्त व हैसियत के हिसाब से बदलते रहते हैं। कुछ साल पहले तक एक दूसरे के कथित दुश्मन रहे सलमान और शाहरुख अब दोस्त बन चुके हैं। अब सलमान के ही पैच अप का एक और मामला सामने नजर आ रहा है। सुनने में आ रहा है कि डायरेक्टर बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर के साथ उनके कोल्ड वार की आइस अब ब्रेक हो रही है। जल्द ही सलमान और अर्जुन एक प्रोजेक्ट में साथ काम करते नजर आ सकते हैं। 

‘नो एंट्री’ के सीक्वल के साथ पैचअप मुमकिन

– चौदह साल पहले आई सुपरहिट फिल्म ‘नो एंट्री’ के सीक्वल के साथ सलमान खान और अर्जुन कपूर का पैचअप मुमकिन है। खबरें हैं कि बोनी कपूर के इस प्रोजेक्ट पर अर्जुन और सलमान साथ-साथ काम कर सकते हैं। फिल्म से जुड़े सूत्रों ने बताया कि फिल्म की शूटिंग साल के आखिर तक या नए साल के पहले महीने से शुरू हो सकती है। ‘नो एंट्री’ में जो किरदार फरदीन खान ने निभाया था उसमें अर्जुन कपूर को कास्ट किया जा सकता है। अनिल कपूर के साथ ये दोनों फिल्म में गुरु-चेला के रोल में नजर आ सकते हैं। देखना दिलचस्प होगा कि अर्जुन व सलमान तल्खी को भुलाकर जब स्क्रीन शेयर करेंगे तो उनकी बॉन्डिंग कैसी नजर आएगी। 

दोनों में क्यों बढ़ी दूरी? 

– अर्जुन ने सबसे पहले सलमान की छोटी बहन अर्पिता को डेट किया। कुछ समय बाद अर्पिता से ब्रेकअप कर लिया। 
– एक ऑनलाइन शो में अर्पिता पर भद्दे और अश्लील जोक्स सुनाए। 
– सलमान के घर में आकर परिवार से घुले-मिले, अरबाज से दोस्ती की और फिर उनकी पत्नी मलाइका अरोड़ा से नजदीकियां बढ़ा लीं।
– सलमान की वार्निंग पर मलाइका से कुछ समय दूर रहे, पर उनके तलाक के बाद खुल्लम-खुल्ला साथ हैं। 
– सलमान अर्जुन को ही अरबाज-मलाइका के तलाक का जिम्मेदार मानते हैं। यह रिश्ता ही दूरी का कारण है। 

पहले कैसा था इन दोनों का रिश्ता

– अर्जुन जब ओवरवेट थे, तब सलमान ने उनके लिए वेट लॉस का गोल सेट किया। 
– उन्होंने अर्जुन को फिजीक पर काम करने के बारे में बताया और अपने अंडर में ट्रेनिंग दी। 
– एक्टिंग की वेल्यूबल टिप्स दीं। 
– बॉलीवुड में फिल्में पाने के गुर सिखाए। 
– इस समय अर्जुन सलमान को भाई कहकर बुलाते थे। उन्हें सलमान ने बॉलीवुड में लाने में मदद की।

कुछ मौकों पर साफ नजर आई तल्खी 

– सोनम कपूर की शादी पर सलमान बोनी से मिले पर अर्जुन की तरफ देखा तक नहीं। 
– गोल्डन पेटल अवार्ड शो के दौरान जैसे ही सलमान आए, अर्जुन उन्हें देख सबके सामने बैकस्टेज भागते नजर आए और सलमान के जाने तक बाहर नहीं आए। 
– बिग बॉस फिनाले के शूट में भी अर्जुन ने सलमान से ना मिलना ही बेहतर समझा और अपने सीन खत्म कर तुरंत सेट से निकल लिए।  

खुलकर दिखाया था गुस्सा 

– हाल ही में खबरें आई थीं कि सलमान ने अर्जुन व बोनी के अपने घर में आने पर बैन लगा दिया था। 
– बोनी के दो प्रोजेक्ट से सलमान ने हाथ पीछे खींच लिए थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chan 300x225 Previous post [मैंने डॉ. नवजोत का टिकट नहीं काटा; सिद्धू ने कहा- मेरी पत्नी में सच बोलने का साहस = अमरिंदर]
WhatsApp Image 2019 05 17 At 1.49.48 AM 300x169 Next post 【हम ईरान से युद्ध नहीं चाहते हैं: अमरीका】