★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
(मुख्यमंत्री ठाकरे ने कहा कि हालात सामान्य तो नही किंतु है काबू में,सूबे में लाकडाउन या नाईट कर्फ़्यू लगाने के पक्ष में नही हूँ)
{महाराष्ट्र में अब तक 18 लाख 92 हज़ार 707 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आये हैं तो 48 हज़ार 648 को अपनी जान गवांनी पड़ी है संक्रमण की वजह से}
[रेलवे के करीब 30 हज़ार कर्मचारी भी हुए हैं संक्रमित जिसमे से 700 कर्मियों की हो चुकी है मौत,जनवरी से केंद्र सरकार शुरू करेगी वैक्सीनेशन प्रोग्राम]
♂÷कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच महाराष्ट्र में अगले 6 महीने तक मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को यह ऐलान किया। उन्होंने कहा कि राज्य में हालात पूरी तरह सम तो नहीं, लेकिन काबू में हैं, इसलिए वे राज्य में नाइट कर्फ्यू या लॉकडाउन के पक्ष में नहीं हैं।
केरल में कोरोना संक्रमण की रफ्तार काबू नहीं हो पा रही है। यहां हर दिन 5-6 हजार केस आ रहे हैं। शनिवार को 6293 नए मरीज मरीज मिले, 4749 ठीक हो गए और 29 की मौत हुई। इस तरह इलाज करा रहे मरीजों की संख्या, यानी एक्टिव केस में 1515 की बढ़ोतरी दर्ज की गई। यहां अभी 60 हजार 410 मरीजों का इलाज चल रहा है। इस मामले में यह आज महाराष्ट्र को पीछे छोड़ सकता है। महाराष्ट्र में कुल 61 हजार 95 एक्टिव केस हैं। महाराष्ट्र में शनिवार को 3940 केस आए।
देश की बात करें तो शनिवार को 26 हजार 834 संक्रमितों की पहचान हुई, 29 हजार 758 ठीक हो गए और 342 की मौत हुई। अब तक कुल 1 करोड़ 31 हजार केस आ चुके हैं। इनमें से 95.79 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं और 1.45 लाख की मौत हो चुकी है। 3.03 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।
बीते नौ महीनों में रेलवे के करीब 30 हजार कर्मचारी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें फ्रंटलाइन में काम करने वाले 700 कर्मचारियों की मौत भी हो चुकी है। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव ने शनिवार को यह जानकारी दी।
वहीं दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी चौथे फेज में 21 दिसंबर से स्टूडेंट्स के लिए खुल जाएगी। दूसरे शहर से पहुंचने वाले छात्रों को यूनिवर्सिटी में क्लास अटेंड करने से पहले सात दिन तक क्वारैंटाइन होना पड़ेगा।
उधर कर्नाटक में 10वीं और 12वीं के क्लासेज 1 जनवरी से शुरू हो जाएंगी। स्टूडेंट्स को स्कूल जाने के लिए अपने पैरेंट्स से लिखित अनुमति लेनी होगी। छठवीं से नवीं क्लास तक विद्यागम प्रोग्राम भी 1 जनवरी से शुरू हो जाएगा।
देश में कोरोना वैक्सीनेशन जनवरी से शुरू हो सकता है। स्वास्थ्य मंत्रालय से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, अगले कुछ हफ्तों में कुछ वैक्सीन को इमरजेंसी यूज के लिए अप्रूवल मिल सकता है। दो कंपनियां इसके लिए आवेदन कर चुकी हैं। छह क्लीनिकल ट्रायल के एडवांस स्टेज में हैं।
केंद्रीय वित्त मंत्रालय के सूत्रों ने बताया है कि अगस्त तक 30 करोड़ लोगों के वैक्सीनेशन पर केंद्र सरकार 13 हजार करोड़ रुपए खर्च करेगी। पहले फेज का खर्च केंद्र सरकार उठाएगी।

वर्तमान में 5 राज्यों का मौजूदा हाल निन्मलिखित है।
◆दिल्ली
यहां शनिवार को 1139 कोरोना मरीज मिले। 2168 लोग ठीक हुए और 32 की मौत हो गई। अब तक 6 लाख 15 हजार 914 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 5 लाख 59 हजार 305 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10 हजार 251 की मौत हो चुकी है। 10 हजार 358 का इलाज चल रहा है।

◆मध्यप्रदेश
यहां शनिवार को 1085 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 1410 लोग ठीक हुए और 15 की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 30 हजार 215 संक्रमितों की पहचान हो चुकी है। इनमें से 2 लाख 15 हजार 211 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 11 हजार 536 मरीजों का इलाज चल रहा है। इस महामारी से 3468 मरीजों की मौत हो चुकी है।

◆गुजरात
यहां शनिवार को 1026 लोग संक्रमित पाए गए। 1252 लोग ठीक हुए और सात की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 34 हजार 289 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 2 लाख 18 हजार 35 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 12 हजार 27 मरीजों का इलाज चल रहा है। कुल 4227 लोगों की मौत हो चुकी है।

◆राजस्थान
राज्य में शनिवार को 989 नए कोरोना संक्रमित पाए गए। 1259 लोग ठीक हुए और नौ की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 98 हजार 18 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 2 लाख 82 हजार 631 मरीज ठीक हो चुके हैं, 2608 की मौत हो चुकी है। 12 हजार 779 का इलाज चल रहा है।

◆महाराष्ट्र
यहां शनिवार को 3940 कोरोना संक्रमित पाए गए। 3119 लोग ठीक हुए और 74 की मौत हो गई। अब तक 18 लाख 92 हजार 707 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 17 लाख 81 हजार 841 लोग ठीक हो चुके हैं, 48 हजार 648 की मौत हो चुकी है, जबकि 61 हजार 95 का इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IMG 20201220 WA0000 274x300 Previous post 【दो हस्तियां, साम्य भी, जुदा भी!]
IMG 20201221 WA0000 Next post 【बैठक के बाद एक्शन में काँग्रेस, बदले जा सकते है कई राज्यों के अध्यक्ष】