IMG 20210120 WA0002

{मुंबई भाजपा प्रवक्ता अजय सिंह ने पूर्व सांसद व सपा नेता रामचरित्र निषाद को दिखाया आईना कहा मछलीशहर संसदीय क्षेत्र में जनता की नाराज़गी को देखते हुए बीजेपी ने काटा था इनका टिकट}
[बीजेपी प्रवक्ता सिंह ने कहा यूपी में पहले अपनी पार्टी सम्भाले सपाध्यक्ष अखिलेश यादव,वर्ष 2022 में भी आ रही है योगी सरकार]
(सपा नेता निषाद ने पिछले दिनों मुम्बई में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुम्बई में शिवसेना, एनसीपी व सपा की रैली के बाबत की थी चर्चा)
♂÷जनता की नाराजगी के चलते अपने चुनाव क्षेत्र से पलायन करने वाले उत्तरप्रदेश के मछलीशहर के पूर्व सांसद रामचरित्र निषाद अब मुंबई के उत्तरभारतीयों की चिंता करने मुंबई पहुँच गए हैं। यहाँ के उत्तर भारतीय बहुत समझदार हैं और वे जानते हैं कि उनका हित किस दल के साथ सुरक्षित है। इस लिए यहाँ समाजवादी पार्टी की दाल गलने वाली नहीं। यह बात मुंबई भाजपा के प्रवक्ता अजय सिंह ने कही है।
भाजपा से टिकट कटने के बाद सपा का दामन थामने वाले निषाद ने पिछले दिनों शिवसेना प्रमुख व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात कर मुंबई में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, सीएम उद्धव ठाकरे व राकांपा अध्यक्ष शरद पवार की रैली करने को लेकर चर्चा की थी।
सिंह ने कहा कि रामचरित्र निषाद के मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र में इनके प्रति जनता में भारी नाराजगी थी, इसे देखते हुए पार्टी ने जब इन्हें उम्मीदवारी नहीं दी तो सपा के टिकट पर दूसरी सीट से चुनाव लड़े और हारे। भाजपा नेता ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पहले उत्तरप्रदेश में अपनी पार्टी संभाले। यूपी में भी आगामी वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में फिर से भाजपा सरकार की वापसी तय है।
मुंबई भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि शिवसेना उत्तरभारतीयों की कितनी हितैसी है यह बात महाराष्ट्र में रहने वाले उत्तर भारतीय भलीभांति जानते हैं। बाहर से आकर किसी और को यह बात समझाने की जरूरत नहीं है। पिछले पांच वर्षों के दौरान उत्तरभारतीयों ने तत्कालीन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से जो अपनापन महसूस किया वह अविस्मरणीय है। सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे यदि मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति के लिए पहचानी जाने वाली समाजवादी पार्टी के मंच पर जाते हैं तो लोगों को कोई आश्चर्य नहीं होगा क्योंकि शिवसेना अब ‘सेक्युलर’ हो गई है।

By Mukesh Seth

Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *