【केंद्र-प्रदेश में है बीजेपी सरकार अब शुरू हो राममंदिर निर्माण=नृत्यगोपाल दास】

★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
[राममंदिर निर्माण हेतु तमाम मुस्लिम भी है पक्ष में अगर अब नही बनेगा तो आख़िर कब बनेगा मन्दिर कहा रामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष ने]

WhatsApp Image 2019 06 04 At 01.15.01

(सन्तो ने बैठक में कहा कि राम की लहर से पार्टी ने जीती है जबरदस्त बहुमत से चुनाव अब प्रधानमंत्री मोदी के ऊपर मन्दिर निर्माण के लिए बनाया जाए दबाव)
{अयोध्या में संतों की बैठक में
विहिप का दावा, जल्द शुरू होगा राम मंदिर का निर्माण}
♂÷एक बार फिर से जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी ने मोदी-शाह के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत दर्ज की है, उसके बाद राम मंदिर निर्माण को लेकर चर्चा फिर से तेज हो गई है। तमाम साधू-संत राम मंदिर निर्माण की मांग को उठाने लगे हैं। राम मंदिर निर्माण को लेकर तमाम संतों ने अयोध्या के मणिराम दास की छावनी में बैठक की और इस दौरान मंदिर निर्माण के वैकल्पिक रास्तों पर चर्चा की गई।
मंदिर निर्माण में अब और देरी ना हो इसे लेकर संतों की एकमत राय थी और उनका कहना है कि अब जल्द से जल्द मंदिर निर्माण शुरू होना चाहिएए। बैठक के दौरान वीएचपी नेताओं ने तमाम संतों को इस बात का आश्वासन दिया कि मंदिर निर्माण में अब किसी भी तरह की देरी नहीं होगी।
संतों ने बैठक के दौरान कहा कि पूरी दुनिया में राम की लहर है, यही वजह है कि भारतीय जनता पार्टी इतने जबरदस्त जनाधार से चुनाव जीती है। लिहाजा अब यह जरूरी हो गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उपर राम मंदिर निर्माण को लेकर दबाव बनाया जाए।
संतों का कहना है कि जरूरत पड़े तो संतों के एक दल को प्रधानमंत्री से मुलाकात के लिए जाना चाहिए। बैठक में शामिल वीएचपी के नेताओं ने आश्वासन दिया कि इस मुद्दे को लेकर सबकुछ ठीक चल रहा है और अब लोगों को मंदिर के लिए काफी समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
संतों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए रामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने कहा कि अब प्रदेश और केंद्र दोनों ही जगह पर भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार है। लिहाजा अब भगवान राम का भव्य मंदिर का निर्माण शुरू किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए अनुकूल माहौल है, ऐसे में भव्य मंदिर के निर्माण में देरी नहीं की जानी चाहिए। इसके साथ ही महंत ने कहा कि ना सिर्फ हिंदू बल्कि तमाम मुस्लिम भी राम मंदिर के निर्माण के पक्ष में हैं, अगर मंदिर अब नहीं बनेगा तो आखिर कब बनेगा।

Hot this week

मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे बात-संजय शर्मा

(गणपत दैय्या)(जैसलमेर) IFWJ के जैसलमेर अध्यक्ष ने वन पर्यावरण एवं...

राष्ट्र निर्माण में राजीव गांधी की महती भूमिका

लेखक जयतिलक आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी...

वैश्विक संकट और ऊर्जा युद्ध के बीच आत्मनिर्भरता की राह पर भारत!

लेखक-ओपी पाल समंदर में महा-सर्वे और जमीन पर कोयले के...

विभाग आवंटन में योगी ने टीम गुजरात को दिया कड़ा संदेश- दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा!

लेखक:मनोज श्रीवास्तव मंत्रिमंडल विस्तार देकर तो योगी ने यही संदेश...

पीएम मोदी को नॉर्वे का सर्वोच्च सम्मान मिलना राष्ट्र के लिए गर्व का विषय:डॉ मोहन यादव

(दीपक निखारे)(भोपाल) पीएम को "ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नार्वेजियन...

Topics

भारत-यूएईः व्यापारिक साझेदारी की ऊंची उड़ान

लेखक-अरविंद जयतिलक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूएई की यात्रा ने...

पूर्वांचल और महाराष्ट्र के बीच है सदियों पुराना नाता: देवेंद्र फडणवीस

(मुकेश सेठ)(मुम्बई) मुख्यमंत्री ने मुम्बई विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में...

चौरासी माल’ से ‘तराई’ तक की रोचक कथा

लेखक: प्रयाग पाण्डे 'नाम' की महिमा निराली है। 'नाम' को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img