IMG 20191231 WA0014 1

★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{लखनऊ के परिवर्तन चौक स्थित बेगम हज़रत महल पार्क में इंडियन रोटी बैंक के सौजन्य से गरीबों में किया गया कम्बल वितरण}
♂÷आज मंगलवार को लखनऊ के परिवर्तन चौक स्थित बेगम हजरत महल पार्क समीप में आयोजित इंडियन रोटी बैंक के तत्वधान में नया सवेरा कार्यक्रम के तहत कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

IMG 20191231 WA0014

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य मुख्यालय के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार/लखनऊ श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष शिव शरण सिंह व विशिष्ट अतिथि के रूप में कैनविज ग्रुप के चेयरमैन व प्रधान संपादक राकेश कुमार पाण्डेय , सामाजिक कार्यकर्ता/राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता,भारत सरकार रोहित कश्यप के कर कमलों से हुआ।
इस मौके पर मुख्य अतिथि शिव शरण सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि रोटी बैंक द्वारा आयोजित किए जा रहे नया सवेरा कार्यक्रम कंबल वितरण का कार्य पुण्य व सराहनीय है इस भीषण ठंड में कंबल व गर्म कपड़े बांटकर संस्थान ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है। उन्होंने अन्य लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस सामाजिक सरोकार में हम सभी को आगे आना चाहिए और कम से कम एक कंबल हर जरूरतमंद व्यक्ति को भेट के रूप में देना चाहिए ।
कार्यक्रम में रोटी बैंक के संयोजक मोहित शर्मा, संतोष कुमार, गोमती नगर के संयोजक मधुबाला, नीरज चोपड़ा, मंजू श्रीवास्तव, पुष्पा अग्निहोत्री, ममता सिंह , अशी इकबाल, नितिन प्रधान, राकेश चौधरी आदि लोग उपस्थित थे ।

By Mukesh Seth

Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *