【दोषियों को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया जाए सड़को पर=साध्वी प्राची】

【दोषियों को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया जाए सड़को पर=साध्वी प्राची】

★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{बदमाशो का नही बल्कि बलात्कारियों का इनकाउंटर करवाये योगी कहा विहिप नेता ने}
[अलीगढ़ पहुँची विश्व हिंदू परिषद की फायर ब्राण्ड साध्वी प्राची ने ट्विंकल रेप-हत्याकांड पर जमकर दिखाए तीखे तेवर]

IMG 20190608 WA0015

♂÷अलीगढ़ में ढाई साल की मासूम ट्विंकल की हत्या-रेप के मामले को लेकर विश्व हिंदू परिषद की फायर ब्राण्ड नेता साध्वी प्राची का गुस्सा जमकर फूटा। शनिवार को बागपत के बड़ौत पहुंची साध्वी प्राची ने कहा, ढाई साल की बच्ची की निर्मम हत्या के मामले में दोषियों को कड़ी सजा दी जाए।
साध्वी ने कहा कि दोषियों को पेट्रोल डालकर सड़कों पर जिंदा जलाया जाए। उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ से मांग करते हुए कहा कि बदमाशों का नहीं बल्कि बलात्कारियों का एनकाउंटर किया जाए। इससे पहले पीड़ि‍ता की मां ने मोदी और योगी सरकार से मांग की है कि दोषियों को कड़ी सजा दी जाए। अगर दोषियों को केवल 7 साल की सजा दी जाएगी, तो वे जेल से छूटकर और अपराध करने को प्रोत्साहित हो सकते हैं।
गौरतलब है कि टप्पल इलाके में पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद के कारण ढाई साल की एक बच्ची की हत्या करके उसका शव कूड़े के ढेर में डाल दिया गया था। बच्ची के पिता की शिकायत पर जाहिद और असलम को गिरफ्तार किया गया है। डीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) आनंद कुमार ने बताया कि फास्ट ट्रैक बेसिस पर जांच करने के लिए दल में फॉरेंसिक साइंस टीम, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और एक्सपर्ट्स की एक टीम भी होगी।

Mukesh Seth

Chief Editor

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *