【ममता को संविधान पर नही भरोसा क्योकि वो पीएम को पीएम नही है मानती=गिरिराज सिंह】

【ममता को संविधान पर नही भरोसा क्योकि वो पीएम को पीएम नही है मानती=गिरिराज सिंह】

★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{केन्द्रीय मन्त्री गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तुलनाउत्तर कोरिया के ‘तानाशाह’ किम जोंग उन से की}
[लोग विकास चाहते है ममता सरकार की उल्टी गिनती हो चुकी है शुरू कहा केन्द्रीय मन्त्री ने]

IMG 20190608 WA0017

(23 मई को लोकसभा नतीजे घोषित होबे के बाद पश्चिम बंगाल में विजय जुलूस पर दीदी ने लगाए है प्रतिबन्ध तो मारे गए अब तक सात लोग )
♂÷केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फ़ायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को ममता बनर्जी पर जमकर जुबानी हमला बोला। केंद्रीय मन्त्री गिरिराज ने मुख्यमंत्री ममता की तुलना उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जॉन उन से की।
ममता द्वारा बीजेपी के विजय जुलूसों पर बैन लगाने को लेकर उन्होंने ये बयान दिया है।

IMG 20190608 WA0016

लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे पिछले महीने 23 मई को घोषित किए थे नतीजे घोषित होने के बाद बंगाल में कम से कम सात लोग मारे गए हैं।
गौरतलब है कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में गिरिराज सिंह को मोदी कैबिनेट में पशुपालन, डेयरी और मत्‍स्‍य मंत्री बनाया गया है।
ममता द्वारा बीजेपी के विजय जुलूसों पर प्रतिबन्ध लगाने पर गिरिराज सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी जिस तरह से शासन कर रही हैं, उससे लगता है कि उन्हें संविधान में भरोसा नहीं है वह पीएम को पीएम नहीं मानती हैं। वह सिस्टम में नहीं आना चाहती हैं, लोगों ने तय कर लिया है और उनकी उल्टी गिनती शुरू हो गई है। लोग विकास चाहते हैं।
गिरिराज सिंह ने ममता की तुलना उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग से करते हुए कहा कि वह किम जोंग उन की भूमिका निभा रही है,जो आवाज उठाएगा, उसे मार दिया जाएगा किसी को भी विजय यात्रा निकालने की परमिशन नहीं दे रही है।
जनता उनकी उल्टी गंगा का जुलूस निकालेगी,उनके श्राद्ध का जुलूस निकालेगी। गौतरलब है कि गिरिराज सिंह इस बार बिहार बेगूसराय से चुनाव लड़े थे। उनका मुकाबला जेएनयू के पूर्व छात्रसंघ कन्‍हैया कुमार से था। उन्‍होंने कन्‍हैया को चार लाख से अधिक मतों से हराया है।

Mukesh Seth

Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *