【मुकाबला ‘फरारी’ और ‘साइकिल’ के बीच था और सबको रिजल्ट पता था=अखिलेश यादव】

★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{अभी से जुट जाएं 2022 के विधानसभा व अगले लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ता=सपाध्यक्ष}
[आजमगढ़ में सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपनी अपनी जीत के लिए सपा-बसपा के कार्यकर्ताओं का जताया आभार ]

WhatsApp Image 2019 06 04 At 02.29.26

♂÷लोकसभा चुनाव 2019 में सपा की बुरी गत हो गई है, हालांकि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव तो अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे लेकिन इसके बावजूद उन्हें करारी नकामी हाथ लगी है, बसपा सुप्रीमो मायावती के साथ गठबंधन करके चुनावी रण में उतरे अखिलेश यादव को कतई अंदाजा नहीं था कि इस बार वो कन्नौज, बंदायू और फिरोजाबाद में हार जाएंगे, फिलहाल अपनी जीत के बाद आजमगढ़ पहुंचे अखिलेश यादव ने एक जनसभा की और मीडिया के सवालों का जवाब दिया।
अखिलेश यादव ने आजमगढ़ की जनता का शुक्रिया अदा करते हुए सपा के कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अभी से 2022 के विधानसभा चुनाव और अगले लोकसभा चुनाव के लिए जुट जाएं। पार्टी की हार के सवाल में यूपी के पूर्व मुखिया ने कहा कि बीजेपी लोकसभा चुनाव इसलिए जीतने में सफल रही कि क्योंकि उसके पास जनता के मूड को बदलने की शक्ति है।
अखिलेश यादव ने कहा कि दरअसल ये चुनावी दौड़ फरारी और साइकिल के बीच में थी, हर कोई जानता था कि फरारी जीतने जा रही है न कि साइकिल, आप ही बताइए, टीवी पर हर दिन कौन दिखता था? वो हमारे मोबाइल फोन के जरिए हमारे दिमाग के साथ खेले और जीत गए, उन्होंने लोगों के दिमाग को मजबूर कर दिया।
अखिलेश ने कहा कि समाजवादियों और मुख्य रूप से किसानों और गरीबों को समझना चाहिए कि यह एक अलग तरह की लड़ाई है, जिस दिन आप इस लड़ाई को समझ जाएंगे, आप जीत जाएंगे, उन्होंने आजमगढ़ के सपा और बसपा दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के प्रति जीत में सहयोग के लिए आभार जताया और कहा कि वो लोगों के कल्याण के लिए काम करते रहते हैं।

Hot this week

मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे बात-संजय शर्मा

(गणपत दैय्या)(जैसलमेर) IFWJ के जैसलमेर अध्यक्ष ने वन पर्यावरण एवं...

राष्ट्र निर्माण में राजीव गांधी की महती भूमिका

लेखक जयतिलक आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी...

वैश्विक संकट और ऊर्जा युद्ध के बीच आत्मनिर्भरता की राह पर भारत!

लेखक-ओपी पाल समंदर में महा-सर्वे और जमीन पर कोयले के...

विभाग आवंटन में योगी ने टीम गुजरात को दिया कड़ा संदेश- दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा!

लेखक:मनोज श्रीवास्तव मंत्रिमंडल विस्तार देकर तो योगी ने यही संदेश...

पीएम मोदी को नॉर्वे का सर्वोच्च सम्मान मिलना राष्ट्र के लिए गर्व का विषय:डॉ मोहन यादव

(दीपक निखारे)(भोपाल) पीएम को "ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नार्वेजियन...

Topics

भारत-यूएईः व्यापारिक साझेदारी की ऊंची उड़ान

लेखक-अरविंद जयतिलक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूएई की यात्रा ने...

पूर्वांचल और महाराष्ट्र के बीच है सदियों पुराना नाता: देवेंद्र फडणवीस

(मुकेश सेठ)(मुम्बई) मुख्यमंत्री ने मुम्बई विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में...

चौरासी माल’ से ‘तराई’ तक की रोचक कथा

लेखक: प्रयाग पाण्डे 'नाम' की महिमा निराली है। 'नाम' को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img