【युवती के आत्महत्या केस में मन्त्री को बचा रही उद्धव सरकार =चंद्रकांत दादा पाटिल】

【युवती के आत्महत्या केस में मन्त्री को बचा रही उद्धव सरकार =चंद्रकांत दादा पाटिल】

★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष पाटिल ने अघाड़ी सरकार पर बोला हमला,मन्त्री के साथ फ़ोटो में दिखने के बाद भी अब किस सबूत की जरूरत है सरकार को}
[बीजेपी नेता ने सवाल दागा की मुख्यमंत्री आख़िर उद्धव ठाकरे,एनसीपी चीफ़ शरद पवार आज चुप क्यों हैं, जब तक मृतका को न्याय नही मिल जाता चुप नहीं बैठेगी BJP]
♂÷भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत दादा पाटिल ने कहा है कि राज्य सरकार के जिस मंत्री के साथ आत्महत्या करनेवाली युवती की फोटो है, उस मंत्री पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है।
बीजेपी नेता पाटिल ने कहा कि दोषी मंत्री को सजा मिलनी ही चाहिए। उन्होंने यह भी कहा है कि आत्महत्या करने वाली युवती को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक भाजपा तब तक चुप नहीं रहेगी। राज्य सरकार के जिस मंत्री पर आरोप है कि उसकी वजह से युवती ने आत्महत्या की, वह 15 दिनों के बाद आज खबरों में दिखाई दे रहा है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पाटिल ने कहा है कि मीडिया दिखा रहा है कि कैसे उस मंत्री के समर्थक जुलूस निकाल रहे हैं। उन्होने कहा कि आज न्यूज चैनलों पर आत्महत्या करने वाली युवती के साथ मंत्री की फोटो प्रकाशित होने के बावजूद राज्य सरकार अभी भी देख रही है। इस सबूत के बावजूद, और क्या साबित होना बाकी रह जाता है?

IMG 20210224 WA0001

पाटिल ने सवाल किया है कि राज्य सरकार आखिर इस बारे में मामला दर्ज करने के लिए तैयार क्यों नहीं है? उन्होंने कहा है कि ठाकरे सरकार ने सत्ता का दुरुपयोग करने और कानून को तोड़ने,मरोड़ने का काम किया है।
पूर्व कैबिनेट मन्त्री ने कहा कि आखिर, उद्धव ठाकरे और शरद पवार आज चुप क्यों हैं जब ये सारी घटनाएं महाराष्ट्र की जनता के सामने हो रही हैं? उन्होंने कहा कि सरकार को महाराष्ट्र की अस्मिता की रक्षा करनी चाहिए, लेकिन इसके विपरीत वे एक आरोपी को बचा रहे हैं।प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पाटिल ने कहा है कि भाजपा तब तक चुप नहीं रहेगी, जब तक कि आत्महत्या करने वाली युवती को न्याय नहीं मिल जाता और दोषी को सजा।

Mukesh Seth

Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *