【पाकिस्तान में 62 साल के सांसद ने 14 साल की नाबालिग बच्ची से की निक़ाह,NGO ने की पुलिस में शिकायत】

【पाकिस्तान में 62 साल के सांसद ने 14 साल की नाबालिग बच्ची से की निक़ाह,NGO ने की पुलिस में शिकायत】

★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{बलूचिस्तान प्रान्त के चित्राल सीट से सांसद मौलाना अयूबी ने बच्ची से किया निक़ाह,एनजीओ ने पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई शिकायत,होगी मामलें की जाँच}
[बच्ची के बाप ने पहले कहा हुआ निक़ाह पुलिस के सामने किया इनकार,पाकिस्तान में 16 साल से कम उम्र की बच्चियों से निक़ाह माना जाता है ज़ुर्म]
♂÷पाकिस्तान में एक सांसद के द्वारा नाबालिग 14 साल की बच्ची के निक़ाह की ख़बर आम होते ही लोगों में आक्रोश फ़ैल गया है और एक NGO ने पुलिस स्टेशन में सांसद के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई है।
मौलाना फजलुर्रहमान की पार्टी से एक 62 साल के सांसद के 14 साल की बच्ची से निक़ाह करने की चौंकाने वाली खबर आई है।
पाकिस्तान के जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (JUI-F) के बलूचिस्तान से सांसद मौलाना सलाहउद्दीन अयूबी (62) ने 14 साल की बच्ची से निक़ाह कर ली थी,  मामला कुछ दिनों पहले काफी चर्चा में आया था लेकिन तब इसकी पुष्टि नहीं हो सकी थी। अब एक NGO की अपील पर पुलिस इसकी जांच करने जा रही है, वहीं बच्ची के पिता ने भी बेटी के सांसद से निकाह से पुष्टि की है।
बता दें कि वैसे तो पाकिस्तान में निकाह कानून के मुताबिक लड़कियों की शादी की उम्र 16 साल तय है, अगर इससे कम उम्र में शादी की जाए तो यहां इसे कानूनी तौर पर गुनाह माना जाएगा और इसके लिए सजा भी हो सकती है। द डॉन’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बच्ची के स्कूल ने उसका बर्थ सर्टिफिकेट जारी किया है जिसमें उसकी डेट ऑफ बर्थ 28 अक्टूबर 2006 बताई गई है। इसके बाद एक लोकल NGO ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और अब इसकी जांच की जाएगी।
मौलान अयूबी बलूचिस्तान के चित्राल से सांसद हैं,उन्होंने कभी इस मामले पर अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दिया है। वह मौलाना फजल-उर-रहमान की पार्टी से सांसद हैं और रहमान इस वक्त पाकिस्तान डेमोक्रेटिक फ्रंट (PDM) के नेता हैं।
बता दें कि यह फ्रंट इमरान सरकार के खिलाफ देश में आंदोलन चला रहा है।
बता दें कि चित्राल पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर सज्जाद अहमद ने शिकायत दर्ज होने की पुष्टि की। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि सिर्फ शिकायत दर्ज की गई है या इस मामले में कोई FIR भी दर्ज की गई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस लड़की के घर पहुंची और उसके पिता से पूछताछ की है पुलिस के सामने उन्होंने शादी की बात से इंकार कर दिया।
जब लोकल एडमिनिस्ट्रेशन के दूसरे अफसर इस बारे में जानकारी लेने उनके घर पहुंचे तो लड़की के पिता ने उन्हें भरोसा दिलाया कि बेटी जब तक 16 साल की नहीं हो जाती, तब तक वे उसे सांसद के घर के लिए विदा नहीं करेंगे।

Mukesh Seth

Chief Editor

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *