【भारतीय टीम ने अंग्रेजो पर ढाया कहर,तीसरे मैच की पहली पारी में समेटा 112 रन पर】

【भारतीय टीम ने अंग्रेजो पर ढाया कहर,तीसरे मैच की पहली पारी में समेटा 112 रन पर】

★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{अक्षर पटेल की खतरनाक गेंदबाज़ी,38 रन देकर झटके 6 विकेट,सबसे ज्यादा 53 रन बना पाये बेन फ़ॉक्स ने}
[चार मैचों की श्रृंखला में एक-एक मैच जीतकर दोनों टीमें चल रहीं बराबरी पर,पहले मैच को इंग्लैंड टीम ने 227 तो इंडियन टीम ने दूसरे मैच को 317 रनों से है जीता]
(दुनियां के सबसे बड़े स्टेडियम का आज ही राष्ट्रपति ने किया है उद्घाटन, पीएम मोदी के नाम पर रखा गया है स्टेडियम का नाम)
♂÷प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर फ़िर से बने दुनियां के सबसे बड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच हो रहे डे-नाइट टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड के छक्के छुड़ा दिए और पहली पारी अक्षर पटेल ने गेंदबाजी में कहर ढाते हुए अंग्रेज खिलाड़ियों को घुटने पर ला दिया है,पटेल ने मात्र 38 रन देकर 6 विकेट हॉसिल किये। इंग्लैंड की टीम सिर्फ़ 112 रन ही बना सकी।
इंग्लैंड टीम की ओर से सबसे ज्यादा 53 रन बेन फोक्स ने बनाए हैं।
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच अहमदाबाद के मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। यह एक डे-नाइट टेस्ट मैच है, जो पिंक बॉल से खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया जो सही नहीं साबित हुआ है।
बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच अबतक चार मैचों की सीरीज के दो टेस्ट खेले जा चुके हैं। दोनों ही मैच चेन्नई में खेले गए थे, जिसमें एक में भारत और एक में इंग्लैंड ने जीत हासिल की थी. दोनों टीमों की एक-एक जीत के साथ सीरीज 1-1 से बराबर है। इससे पहले दोनों टेस्ट चेन्नई में खेले गए थे। पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने 227 रन से जीत हासिल की थी। वहीं, भारत ने दूसरे टेस्ट मैच में 317 रनों से जीत हासिल की थी।
मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम वाले इस स्टेडियम का उद्धघाटन आज ही राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने किया है।

Mukesh Seth

Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *