【राज्यसभा में तेवर दिखाएँगी प्रियंका!】

★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{प्रियंका गाँधी वाड्रा को उच्चसदन में भेज सकती है काँग्रेस, छत्तीसगढ़ राजस्थान व मध्यप्रदेश कोटे से खाली हो रही है कई सीटे}

[काँग्रेस के 18 एसडीएस हो रहे हैं रिटायर तो सिर्फ़ 9 सीटों पर ही अपने सदस्य बना सकती है काँग्रेस, गहलोत चाहते हैं प्रियंका को राजस्थान से राज्यसभा में भेजना]
♂÷लगता है अब अब प्रियंका गांधी वाड्रा सड़क पर ही नही सदन में भी अपने तेवर दिखाने के लिए ख़ुद को तैयार कर रही है।
चर्चा है कि काँग्रेस प्रियंका वाड्रा गांधी को राज्‍यसभा में भेजने को लेकर विचार कर रही है। कांग्रेस पार्टी के सूत्रों का कहना है कि प्रियंका गांधी वाड्रा को छत्‍तीसगढ़ कोटे से राज्‍यसभा में भेजा जा सकता है।
मालूम हो कि अप्रैल में छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश में राज्यसभा की कई सीटें खाली हो रही हैं। मोतीलाल वोरा, दिग्विजय सिंह, कुमारी शैलजा, मधुसूदन मिस्त्री और हुसैन दलवई जैसे कांग्रेसी दिग्गजों का राज्यसभा से कार्यकाल ख़त्म हो रहा है।पूर्व काँग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का धड़ा इन सीटों पर प्रियंका गांधी वाड्रा, युवा नेताओं ज्योतिरादित्य सिंधिया, रणदीप सुरजेवाला, मिलिंद देवड़ा, जितिन प्रसाद और आरपीएन सिंह आदि को भेजने के पक्ष में है। इस साल कांग्रेस के कुल 18 कांग्रेस सदस्य राज्यसभा से रिटायर हो रहे हैं, जबकि पार्टी राज्यसभा में अब केवल 9 सदस्य ही भेज सकती है।
दूसरी ओर, राजस्‍थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी प्रियंका गांधी वाड्रा को राजस्थान से राज्यसभा में भेजने को इच्‍छुक हैं।राजस्‍थान में राज्यसभा की तीन सीटें खाली हो रही हैं।अशोक गहलोत चाहते हैं कि प्रियंका गांधी वाड्रा को राजस्‍थान से राज्‍यसभा में भेजकर उनकी लोकप्रियता का इस्तेमाल किया जाए।
विदित हो कि अशोक गहलोत को राहुल गांधी से ज्यादा प्रियंका गांधी का क़रीबी माना जाता है।
कुल मिलाकर इस पर अभी काँग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने चुप्पी साधे हुई हैं।

Hot this week

मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे बात-संजय शर्मा

(गणपत दैय्या)(जैसलमेर) IFWJ के जैसलमेर अध्यक्ष ने वन पर्यावरण एवं...

राष्ट्र निर्माण में राजीव गांधी की महती भूमिका

लेखक जयतिलक आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी...

वैश्विक संकट और ऊर्जा युद्ध के बीच आत्मनिर्भरता की राह पर भारत!

लेखक-ओपी पाल समंदर में महा-सर्वे और जमीन पर कोयले के...

विभाग आवंटन में योगी ने टीम गुजरात को दिया कड़ा संदेश- दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा!

लेखक:मनोज श्रीवास्तव मंत्रिमंडल विस्तार देकर तो योगी ने यही संदेश...

पीएम मोदी को नॉर्वे का सर्वोच्च सम्मान मिलना राष्ट्र के लिए गर्व का विषय:डॉ मोहन यादव

(दीपक निखारे)(भोपाल) पीएम को "ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नार्वेजियन...

Topics

भारत-यूएईः व्यापारिक साझेदारी की ऊंची उड़ान

लेखक-अरविंद जयतिलक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूएई की यात्रा ने...

पूर्वांचल और महाराष्ट्र के बीच है सदियों पुराना नाता: देवेंद्र फडणवीस

(मुकेश सेठ)(मुम्बई) मुख्यमंत्री ने मुम्बई विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में...

चौरासी माल’ से ‘तराई’ तक की रोचक कथा

लेखक: प्रयाग पाण्डे 'नाम' की महिमा निराली है। 'नाम' को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img