★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{इजरायली सेना ने कहा कि लेबनान से दागी गयी एंटी टैंक मिसाइलों ने एक सैन्य ठिकाने व वाहनों को बनाया निशाना}
[इजरायली प्रधानमंत्री ने कहा कि 100 गोले,हवाई फ़ायर और विभिन्न उपायों के साथ उचित जवाब दिया है]
(ईरान समर्थित हिजबुल्लाह मूवमेंट ने कहा कि उसके लड़ाकों ने एक इजरायली सैन्य वाहन को नष्ट किया और उसमें बैठे कुछ लोगो की हुई है मौत)

♂÷इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि लेबनान के हिज्बुल्लाह के साथ सीमा पार संघर्ष के बाद इजरायल किसी भी स्थिति के लिए तैयार है। मगर, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ऐसा लगता नहीं है कि दोनों पक्ष किसी अन्य संघर्ष के लिए उत्सुक थे।
इजराइल की सेना ने कहा कि लेबनान से दागी गई एंटी-टैंक मिसाइलों ने एक सेन्य ठिकाने और वाहनों को निशाना बनाया। इसके जवाब में इजरायल ने दक्षिणी लेबनान में फायरिंग की। बढ़ते तनाव के एक सप्ताह के बाद लंबे समय से इजरायल के दुश्मन रहे हिजबुल्लाह के साथ एक नए युद्ध की आशंका बढ़ गई।
ईरान समर्थित हिजबुल्लाह मूवमेंट ने कहा कि उसके लड़ाकों ने एक इजराइली सैन्य वाहन को नष्ट कर दिया, जिससे उनमें बैठे लोगों की मौत हो गई और कुछ घायल हो गए। हालांकि, इजरायल ने कहा कि कोई हताहत नहीं हुआ।

तीन हफ्तों के बाद इजरायल में चुनाव होने हैं, जिसमें नेतन्याहू फिर से अपने चुनाव अभियान को करने वाले थे। मगर, उत्तर में इस ताजे संघर्ष के बाद वह भी जटिल हो गया है। लेबनान की सीमा पर गंभीर स्थिति के बीच नेतन्याहू ने संकेत दिए कि काम-काज हमेशा की तरह चलते रहेंगे।
हिब्रू भाषा में सुरक्षा स्थिति पर टिप्पणी करते हुए इजरायली नेता ने अपने नियमित कार्यक्रम को जारी रखा। उन्होंने होंडुरास के राष्ट्रपति के साथ बैठक की और पत्रकारों से सवाल नहीं लिए। नेतन्याहू ने कहा कि हमारे ऊपर कुछ एंटी-टैंक मिसाइलों से हमला किया गया। हमने 100 गोले, हवाई फायर और विभिन्न उपायों के साथ उचित जवाब दिया। हम इस पर चर्चा कर रहे हैं कि आगे क्या होने वाला है।
मैंने किसी भी स्थिति से तैयार रहने के निर्देश दिए हैं और स्थितियां कैसे विकसित होती हैं, इसके आधार पर हम तय करेंगे कि आगे क्या होता है। फिलहाल मैं एक महत्वपूर्ण घोषणा कर सकता हूं कि हमारा कोई भी नागरिक हताहत नहीं है, कोई घायल नहीं है और किसी को एक खरोंच तक नहीं है।






















