【ज़मीन घोटाले को लेकर काँग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा से IT डिपार्टमेंट कर रही पूछताछ】

★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{राबर्ट वाड्रा के ऑफिस में आयकर विभाग के अधिकारी कर रहे हैं पूछताछ के पश्चात कर रहे हैं बयान दर्ज,रॉबर्ट की कम्पनी ने 72 लाख में जमीन खरीद एलिगेनी फिनलेज को 5 करोड़ 15 लाख में बेची}
[काँग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा पर ज़मीन घोटाले से सम्बंधित कई केस है दर्ज,जिसको लेकर बीजेपी गाँधी परिवार व काँग्रेस पर रही है हमलावर]
♂÷कार्यकारी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद राबर्ट वाड्रा की मुश्किलें कम नही हो पा रही है,बेनामी सम्पत्ति मामले से जुड़े ज़मीन घोटाले में पूछताछ के लिए आयकर विभाग के अधिकारी उनके दफ्तर पहुंचे हैं।
जानकारी के अनुसार आयकर विभाग की टीम बेनामी संपत्ति मामले में उनसे पूछताछ कर रही है और उनका बयान दर्ज किया जा रहा है।
आयकर विभाग ने रॉबर्ट वाड्रा को पहले पूछताछ के लिए समन भेजा था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण वे उपस्थित न हो पाने की वज़ह बताते हुए उपलब्ध नहीं हो पाये थे।सूत्रों के अनुसार रॉबर्ट का संबंध बीकानेर और फरीदाबाद के दो बेनामी संपत्ति से बताया जा रहा है।
रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी पर यह आरोप है कि उसने राजस्थान के बीकानेर में जमीन घोटाला किया है ,ऐसे ही आरोप फरीदाबाद के मामले में भी लगे हैं।
जांच एजेंसियों के अनुसार, वाड्रा के स्वामित्व वाली स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी ने 69.55 हेक्टेयर जमीन 72 लाख रुपये में खरीदी थी और फिर इसे एलेगेनी फिनलेज़ को 5.15 करोड़ रुपये में बेच दिया था यानी 4.43 करोड़ रुपया मुनाफा कमाया. रॉबर्ट वाड्रा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति हैं और इनके दो बच्चें रेहान व मिराया हैं।
मालूम हो कि रॉबर्ट वाड्रा के ऊपर जमीन घोटाले सम्बंधित कई केस दर्ज हैं जिसको लेकर बीजेपी ने पहले के चुनावों में गाँधी परिवार व काँग्रेस पर जमकर हमला कर उसे बैकफुट पर धकेले रहती थी।
पूर्व में हरियाणा में काँग्रेस की हुड्डा सरकार रहने के दौरान आईएएस अधिकारी खेमका ने रॉबर्ट वाड्रा व उनकी कम्पनी के खिलाफ ज़मीन घोटाले को पकड़ते हुए केस दर्ज करवाये थे जिसको लेकर विरोधियों ने खूब हंगामा खड़ा किया था।
हालांकि सोनिया गाँधी, राहुल गाँधी,प्रियंका गाँधी वाड्रा समेत काँग्रेस जमीन घोटाले को लेकर परिवार को बदनाम करने के आरोप बीजेपी व मोदी सरकार पर लगाती रही है।

Hot this week

मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे बात-संजय शर्मा

(गणपत दैय्या)(जैसलमेर) IFWJ के जैसलमेर अध्यक्ष ने वन पर्यावरण एवं...

राष्ट्र निर्माण में राजीव गांधी की महती भूमिका

लेखक जयतिलक आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी...

वैश्विक संकट और ऊर्जा युद्ध के बीच आत्मनिर्भरता की राह पर भारत!

लेखक-ओपी पाल समंदर में महा-सर्वे और जमीन पर कोयले के...

विभाग आवंटन में योगी ने टीम गुजरात को दिया कड़ा संदेश- दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा!

लेखक:मनोज श्रीवास्तव मंत्रिमंडल विस्तार देकर तो योगी ने यही संदेश...

पीएम मोदी को नॉर्वे का सर्वोच्च सम्मान मिलना राष्ट्र के लिए गर्व का विषय:डॉ मोहन यादव

(दीपक निखारे)(भोपाल) पीएम को "ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नार्वेजियन...

Topics

भारत-यूएईः व्यापारिक साझेदारी की ऊंची उड़ान

लेखक-अरविंद जयतिलक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूएई की यात्रा ने...

पूर्वांचल और महाराष्ट्र के बीच है सदियों पुराना नाता: देवेंद्र फडणवीस

(मुकेश सेठ)(मुम्बई) मुख्यमंत्री ने मुम्बई विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में...

चौरासी माल’ से ‘तराई’ तक की रोचक कथा

लेखक: प्रयाग पाण्डे 'नाम' की महिमा निराली है। 'नाम' को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img