★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{गाज़ीपुर के जिलाधिकारी MP Singh की मौजूदगी में 360 जोड़े ने एक दूसरे के गले मे वरमाला डाल,ली सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमें}
[गाज़ीपुर के लंका के मैदान में जिलाधिकारी एमपी सिंह ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना समारोह का दीप प्रज्वलन कर किया शुभारम्भ]
♂÷जनपद गाजीपुर स्थित लंका मैदान में मंगलवार को वैवाहिक रस्मों के बीच मांग में सिंदूर भरने की परंपरा पूरी होने के बाद वर-वधू की भांवरें पड़नी शुरू हुईं तो पंडाल तालियों से गूंज उठा। वहीं जिलाधिकारी श्री एमपी सिंह जी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।।

जिलाधिकारी एमपी सिंह ने आह्वान किया कि जो जोड़े वैवाहिक जीवन में बंधे हैं वह हमेशा एक-दूसरे का सम्मान करें। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनार्न्तगत गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले जरूरतमंद, निराश्रित, निर्धन परिवारों की विवाह योग्य कन्या, विधवा, परित्यकता, तलाकशुदा महिलाओं को शासन से 51 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत है। इसमें कन्या को अनुदान के रूप में 35 हजार रुपये खाते के माध्यम से मौके पर ई-पेमेंट के माध्यम से भेजा जाता है। इसके साथ 10 हजार रुपये का सामान दिया जाता है,छह हजार साज-सज्जा, खानपान आदि पर खर्च होता है।






















