★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{लखनऊ पश्चिम सीट से बीजेपी विधायक रहे सुरेश श्रीवास्तव की शनिवार को हुई थी मौत,आज उनकी शिक्षिका पत्नी की भी कोरोना से हुई मौत}
[पुत्र सौरभ श्रीवास्तव की भी कोरोना के चलते दशा गम्भीर,अस्पताल में चल रहा है इलाज,ड्राइवर की पहले ही हो चुकी है मौत]
♂÷उत्तरप्रदेश में कोरोना भयावह रूप लेता जा रहा है। राजधानी लखनऊ पश्चिम सीट से भाजपा विधायक रहे सुरेश श्रीवास्तव के अंतिम संस्कार के एक दिन बाद आज रविवार को उनकी पत्नी मालती श्रीवास्तव का भी कोरोना से निधन हो गया। गोमतीनगर के सेंट जोसेफ़ हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था।
सुरेश श्रीवास्तव, उनकी पत्नी मालती श्रीवास्तव व दोनों के पुत्र सौरभ कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसमें पति-पत्नी का निधन हो गया। पुत्र सौरभ की हालत भी गंभीर है। उसका भी इलाज चल रहा है।
शनिवार को ही सुरेश श्रीवास्तव का बैकुंठधाम में अंतिम संस्कार किया गया था। अंतिम संस्कार में बड़े बेटे शैलेश, बेटी मृणालिनी, बहु डॉक्टर स्वाति, पार्षद अनुराग मिश्रा, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष संकेत मिश्रा शामिल हुए थे। सुरेश श्रीवास्तव का शुक्रवार को निधन हो गया था। उनका इलाज लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में चल रहा था। उनकी कार का ड्राईवर भी कोरोना संक्रमित था और उसका कुछ दिन पहले निधन हो चुका है। मालती श्रीवास्तव महिला कॉलेज में शिक्षिका थीं।






















