★★
★★
{दीप कमल फाउंडेशन करेगा जम्मू कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह का सम्मान कहा अमरजीत मिश्र ने}
[जयंती समारोह में पुस्तक विमोचन के अवसर पर मौजूद रहेंगे देवेंद्र फडणवीस, चंद्रकांत दादा पाटिल,आशीष शेलार, मंगल प्रभात लोढ़ा समेत तमाम बीजेपी नेता]
♂÷जम्मू और कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ निर्मल सिंह मुंबई आ रहे हैं।वे दीप कमल फाउंडेशन द्वारा डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती के निमित्त 7 जुलाई को होनेवाले समारोह में हिस्सा लेंगे।यह जानकारी समारोह के संयोजक व मुंबई भाजपा के उपाध्यक्ष अमरजीत मिश्र ने दी।
दीप कमल फाउंडेशन द्वारा जम्मू व कश्मीर मे लागू परमिट सिस्टम के विरोध में अपने प्राणों की आहुति देने वाले जनसंघ के अध्यक्ष डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी के जीवन संघर्ष पर एक पुस्तक “राष्ट्र चेतना” का विमोचन भी होगा।समारोह में जम्मू और कश्मीर के भाजपा नेता डॉ निर्मल सिंह का भी सम्मान होगा।समारोह में नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री व देवेन्द्र फडणवीस,विधायक व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील,मुख्य सचेतक आशिष शेलार व विधायक व मुंबई बीजेपी के अध्यक्ष मंगलप्रभात लोढ़ा आदि लोग उपस्थित रहेंगे।
दीप कमल फाउंडेशन के अध्यक्ष अमरजीत मिश्र ने बताया कि डॉ मुखर्जी सेवा सप्ताह के निमित्त इस कोविड काल में अपने अभिभावक खो चुके ऐसे 50 बच्चों की पढाई का जिम्मा संस्था उठायेगी।






















