★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{समारोह में पहुँचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे,उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत तमाम मंत्रियों समेत सत्ता पक्ष विपक्ष के चर्चित चेहरे}
♂÷देश का प्रमुख समाचार पत्र समूह दैनिक भास्कर ( नागपुर संस्करण) का स्थापना दिवस समारोह भव्य ढंग से मनाया गया।
जिसमें सत्ता जगत से लेकर विपक्षी दलों के चर्चित चेहरों समेत सामाजिक हस्तियों और पत्रकारों ने शिरकत कर स्थापना दिवस को स्मृता बना दिया।

इस स्थापना दिवस समारोह में प्रमुख रूप से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी,महाराष्ट्र सरकार के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री व गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस, महाराष्ट्र विधान सभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, कृषि मंत्री अब्दुल सत्तार, राजस्व मंत्री राधा कृष्ण विखे पाटिल, पर्यटन मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार,चिकित्सा शिक्षा मंत्री गिरीश महाजन,लोकनिर्माण विभाग मंत्री रविंद्र चव्हाण, कामगार मंत्री सुरेश खाड़े, स्कूली शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर, विधान परिषद में विपक्ष के नेता आंबादास दानवे, कांग्रेस विधायक दल के नेता बालासाहेब थोरात, पूर्व मुख्यमंत्री व विधायक अशोक चव्हाण, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले, पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर व शिवसेना विधायक आदित्य ठाकरे, समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आसिम आजमी, सचिन अहीर, अनिल परब,विधान परिषद सदस्य व बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजहंस सिंह, पूर्व राज्यमंत्री व बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह, विधायक अतुल भातखलकर, जयकुमार रावल, श्वेता महाले, प्रकाश सुर्वे, महाराष्ट्र के प्रधान सचिव असीम गुप्ता, पर्यावरण विभाग के सचिव प्रवीण दराडे, प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अतुल लोंढे सहित बड़ी संख्या में राजनीतिक, सामाजिक जगत की हस्तियों ने हिस्सा लिया।

समारोह के अंत मे दैनिक भास्कर से सम्बद्ध लोगों ने आगत अतिथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।




