★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{सभी को अपनी कमाई का एक हिस्सा दान करना चाहिए=सीमा द्विवेदी}
[आगामी दिनों में बड़े पैमानें पर जौनपुर में होने जा रहा है निवेश=कृपाशंकर सिंह]
(कृपाशंकर सिंह हमेशा गांव के विकास की बातें करते है=मनीष वर्मा)
[जनहित ससोसाइटी ने जौनपुर के सहोदरपुर गाँव मे आयोजित किया कम्बल वितरण समारोह, DIG/SSP अजय साहनी समेत तमाम आला अधिकारी रहे मौजूद]
♂÷जौनपुर जनपद के बक्सा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत सहोदरपुर में जनहित सोसाइटी की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सिंह के द्वारा वृहद कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके तहत 1000 जरूरतमंद को कम्बल व पांच सौ महिलाओ को साड़ी व मकर संक्रान्ति पर्व को देखते हुए त्योहारी राशन का भी वितरण किया गया।
कार्यक्रम में लोगों को सम्बोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी से राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी ने कहा कि ठंड के मौसम में कम्बल वितरण का कार्य बड़ा ही नेक कार्य है। सभी व्यक्ति को कमाई का एक हिस्सा दान करना चाहिए। उन्होंने अन्य लोगों को भी इस कार्य में आगे आने की अपील की।

भारतीय जनता पार्टी के मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र से सांसद बीपी सरोज ने कहा कि जनहित सोसायटी की अध्यक्ष सुनीता सिंह निःस्वार्थ पूरे देश में गरीबों की सेवा कर रहीं है जिसके लिए उन्हें हृदय से साधुवाद। उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा सबसे पुनीत कार्य है।
महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री व भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि जनपद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंशानुरूप कार्य किया जा रहा है। जनपद में भी आगामी दिनों में बड़े पैमाने पर निवेश होने जा रहा है। उन्होंने हर सम्भव सहयोग करने का आश्वासन भी दिया।
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि कृपाशंकर सिंह हमेशा गांव के विकास की बातें करते है उनका गांव से जुड़ाव सभी को प्रेरणा देता है। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया की जिले के लिए इंवेस्टर समिट की योजना बनाई गई है जिसमें बड़े बड़े उद्योग एवं फैक्टरी लगाए जाने पर विचार किये जायेंगे जिसके उपरांत गांव वालों को रोजगार के लिए अन्य शहरों को नहीं जाना पड़ेगा।
डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी ने कहा कि समाज कार्य हेतु यह बहुत अच्छा कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व गृह राज्यमंत्री के द्वारा गाँव वालों को अपने परिवार की तरह समझकर कम्बल वितरण किया जा रहा है। पुलिस की टीम सभी के लिए हमेशा उपलब्ध है।
जनहित सोसाइटी की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सिंह ने कहा कि हमारी संस्था जौनपुर मे प्रतिवर्ष एक हजार असहाय जरूरत मंद लोगो को कंबल व पांच सौ महिलाओ में साडी का वितरण करती है जिसके मददेनजर आज यहा पर आप सभी माननीयो के हाथो वितरण किया गया। जिससे कि ठंड के मौसम में गरीब एवं असहाय लोगों को ठंड से निजात मिल सके।
इस अवसर पर अपर मुख्य विकास अधिकारी,अपर पुलिस नगर अधीक्षक डॉ संजय कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र सिंह,सीएमओ डॉ लक्ष्मी सिंह,बीजेपी के प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट ओमप्रकाश सिंह,पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्यामराज सिंह,डॉ विकास सिंह,डॉ नमिता सिंह,बीडीओ राजीव सिंह,प्रो शिव कुमार,ग्राम प्रधान जड़ावती सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहें है।




