★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
बैठक में समिति ने नगर में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति लगाने का लिया संकल्प
♂÷जौनपुर जनपद की सामाजिक संस्था राजपूत सेवा समिति की एक बैठक सिद्धार्थ उपवन के प्रांगण में हुई ,जिसमे प्रतिभा सम्मान समारोह के सफलतम आयोजन के लिए सभी सदस्यों एवं सहयोगियों को हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया गया । साथ ही आगामी १२ फरवरी को स्वास्थ्य सेवा शिविर के आयोजन करने का निर्णय लिया गया । जनपद के लब्ध प्रतिष्ठित चिकित्सको ने भरपूर सहयोग देने का वचन दिया ।
राजपूत सेवा समिति की आगामी योजना के तहत बैठक में देश के सर्वोच्च वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति जौनपुर नगर में स्थापित करने का संकल्प भी लिया गया।
इस बैठक में सर्वश्री ओमप्रकाश सिंह,शशिमोहन सिंह”क्षेम”दिनेश सिंह”बब्बू”रत्नाकर सिंह,रविन्द्र प्रताप सिंह,शशि सिंह समेत तमाम स्वजातीय लोग उपस्थित रहकर स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने की बाबत चर्चा में शामिल रहें।




