★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
19 जनवरी को”परीक्षा पर चर्चा”कार्यक्रम के तहत रिज़वी लर्नर्स में आयोजित की गयी है पेंटिंग कम्पटीशन बताया राज्यसभा सांसद ने
पीएम मोदी द्वारा लिखित पुस्तक”एग्जाम वैरियर्स” अधिक से अधिक छात्रों तक पहुँचाने का किया जाएगा प्रयास कहा सांसद ने
♂÷प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 27 जनवरी को”परीक्षा पे चर्चा”कार्यक्रम के तहत छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बातचीत करेंगे।
इस कार्यक्रम की जानकारी भारतीय जनता पार्टी की राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी ने जौनपुर जनपद मुख्यालय स्थित सर्किट हाऊस में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी।
सांसद ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 27 जनवरी को”परीक्षा पे चर्चा”कार्यक्रम के तहत छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बातचीत करेंगे। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2018 में पहली बार”परीक्षा पे चर्चा”कार्यक्रम के तहत छात्रों, शिक्षकों व अभिभावकों के साथ संवाद स्थापित किया था। इसके बाद से हर साल पीएम मोदी ‘परीक्षा पे चर्चा’ करते हैं।इसी क्रम में पीएम मोदी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ सीधे संवाद करेंगे। उन्होंने बताया कि देश भर में बच्चे इस समय बोर्ड की परीक्षाओं की तैयारियों में जुटे हुए हैं, परीक्षाओं के लेकर छात्रों के मन में कई तरह के सवाल होते हैं, इन्हीं सवालों के जवाब देने और छात्रों में ‘जिंदगी की परीक्षा’ की समझ पैदा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 27 जनवरी को ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। उन्होंने आगे बताया पीएम मोदी ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में देश भर के बच्चों से सीधा संवाद करते हैं। उनके सवालों को सुनते हैं, उनके जवाब देते हैं। पीएम मोदी का परीक्षा से पहले छात्रों से ये संवाद किसी ‘गाइड’ या ‘कुंजी’ की तरह काम करता है जो छात्रों के मन परीक्षा को लेकर उठ रहे भावों को शांत कर उन्हें परीक्षाओं के प्रति सकारात्मक नजरिया देता है। बच्चे परीक्षा से पहले तैयारी में इस कदर खो जाते हैं कि अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान नहीं दे पाते हैं। प्रधानमंत्री मोदी अक्सर कहते हैं कि परीक्षा के समय तनाव को दूर रखने का सबसे अच्छा तरीका योग होता है। लगातार पढ़ते रहने से बच्चों को मानसिक थकावट का सामना करना पड़ता है, इससे लड़ने में योग एक अहम भूमिका निभाता है। आधा घंटा योग दिन भर शरीर को ऊर्जावान बनाता है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा लिखी गई पुस्तक एग्जाम वैरियर्स जिसमें विद्यार्थियों के लिए 28 मंत्र तथा अभिभावकों के लिए 6 सुझाव काफी लोकप्रिय है जो अधिक से अधिक छात्रों के पास पुस्तक पहुंचाने का प्रयत्न किया जाएगा उन्होंने आगे बताया कि आगामी 19 जनवरी को जौनपुर जिले में परीक्षा पर चर्चा के कार्यक्रम में पेंटिंग प्रतियोगिता रिजवी लर्नर्स में आयोजित किए गए हैं,इसमें 9वीं कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी शामिल होंगे। उक्त अवसर पर इस कार्यक्रम के संयोजक व जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता एव सह संयोजक डीसीएफ चेयरमैन धनन्जय सिंह एवं ब्लाक प्रमुख मुंगराबादशाहपुर सतेन्द्र सिंह फंटू और जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह उपस्थित रहे।
">
">
">

