★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को भेँट की “सनातन धर्म”पुस्तक की प्रति
♂÷उत्तप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से सद्भावना भेंट की।
मुख्यमंत्री ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिये बताया कि आज राष्ट्रपति भवन में में राष्ट्रपति आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी से शिष्टाचार भेँट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
इस अवसर पर उन्हें”सनातन धर्म”पुस्तक भेँट की।
मुख्यमंत्री योगी ने राष्ट्रपति को मुलाकात के लिए वक़्त देने पर उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया।
ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के लिए देश की राजधानी नई दिल्ली में मौजूद थे।




