★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
मध्यप्रदेश काँग्रेस ने मुख्यमंत्री चौहान पर लगाया आरोप कि हजारों एकड़ भूमि पर कब्ज़ा किये है भूमाफिया
♂÷मध्यप्रदेश काँग्रेस कमेटी ने आज शिवराज सरकार पर जमकर हमला बोला।
काँग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि शिवराज सिंह चौहान एक तरफ़ G20 के मंच पर क्लाइमेट चेन्ज और ग्लोबल वॉर्मिंग पर घड़ियाली आँसू बहाते है लेकिन उनके गृहक्षेत्र बुदनी में ही माँ नर्मदा में अवैध खनन हो रहा है।
आगे काँग्रेस ने आरोप जड़ा कि हजारों एकड़ वनभूमि पर माफियाओं ने कब्ज़ा कर रखा है।
काँग्रेस ने मुख्यमंत्री पर तंज कसा की”शर्म करो शवराज”।




